News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशु पालन
  3. योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?
पशु पालन

योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?

ग्रामीण ऊर्जा मॉडल के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में एलपीजी के उपयोग में 70 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य तय किया है।निजी गोशालाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देगी यह योजना। योजना के तहत सरका

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Jul 2025· 2 min read

योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?

योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?

ग्रामीण ऊर्जा मॉडल के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में एलपीजी के उपयोग में 70 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य तय किया है।निजी गोशालाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देगी यह योजना। योजना के तहत सरकार 43 चयनित गौशालाओं में बायोगैस और जैविक खाद संयंत्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है। हर गौशाला से प्रति माह 50 क्विंटल तक गोबर का उत्पादन होने की उम्मीद है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से 'ग्राम-ऊर्जा मॉडल' की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत गांवों में घरेलू बायोगैस इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जो एलपीजी रसोई गैस के विकल्प के रूप में काम करेंगी। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण घरों में एलपीजी की खपत 70 फीसदी तक कम हो सकती है। इस योजना के तहत सरकार निजी गोशालाओं के निर्माण को भी बढ़ावा दे रही है। इससे आवारा पशुओं में भी कमी आएगी। मतलब योजना एक फायदे अनेक।

निजी गोशालाओं का निर्माण होगा
योगी सरकार के मुताबिक इस योजना को मनरेगा के साथ जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। ग्रामीण ऊर्जा मॉडल योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन गोशालाओं से उत्पन्न गोबर का उपयोग बायोगैस प्लांट में किया जाएगा, जिससे खाना पकाने के लिए गैस बनेगी। बायोगैस से निकलने वाली बची हुई स्लरी को जैविक खाद के रूप में नजदीकी किसानों को बेचा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - वैज्ञानिक तरीके से प्रमाणित होने पर ही बायोस्टिमुलेंट को अनुमति दी जाएगी: केंद्रीय मंत्री चौहान

ग्रामीण परिवारों की होगी बचत
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, इस योजना से ग्रामीण परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। गांवों में घरेलू बायोगैस यूनिटों की स्थापना के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की खपत में लगभग 70 फीसदी तक की कमी आ सकती है। इससे न केवल परिवारों की बचत होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBIOGAS PLANTGram Urja Modelkheti kisaniLPG cylinderNews Potliuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

Pooja Rai·01 Feb 2026·2 min
दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 Jan 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 Dec 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs