News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी सरकार पहली बार किसानों से खरीदेगी मक्‍का, 31 जुलाई तक चलेगी खरीदी, जानिए कितनी है MSP?
एग्री बुलेटिन

यूपी सरकार पहली बार किसानों से खरीदेगी मक्‍का, 31 जुलाई तक चलेगी खरीदी, जानिए कितनी है MSP?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पहली बार किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर मक्‍का खरीदने जा रही है। 2225 रुपये प्रति क्विंटल तय है एमएसपी।

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Jun 2025· 2 min read

यूपी सरकार पहली बार किसानों से खरीदेगी मक्‍का, 31 जुलाई तक चलेगी खरीदी, जानिए कितनी है MSP?

यूपी सरकार पहली बार किसानों से खरीदेगी मक्‍का, 31 जुलाई तक चलेगी खरीदी, जानिए कितनी है MSP?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पहली बार किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर मक्‍का खरीद रही है। मक्का की एमएसपी 2225 रुपये प्रति क्विंटल पहले ही तय की जा चुकी है।

यूपी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से रबी सीजन में पहली बार मक्के की सरकारी खरीद कर रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू की जा चुकी है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। आपको बता दें कि विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी। यूपी कृषि विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

एमएसपी पर मक्के की खरीद राज्य के बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मीरजापुर जिले से की जाएगी।सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किसानों से उनकी उपज की खरीद की जाएगी। मक्के की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।रजिस्टर्ड किसानों से ही मक्का खरीदा जाएगा।

ये भी पढ़ें - किसान अपने खेत में बना सकते हैं तालाब और संचय कर सकते हैं बारिश का पानी, यूपी सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

भुगतान सीधे किसानों के खाते में जाएगी
मक्का का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था है।किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी सरकार पहली बार किसानों से खरीदेगी मक्‍का, 31 जुलाई तक चलेगी खरीदी, जानिए कितनी है MSP?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscm yogi adityanathkheti kisanimaize procurementNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs