News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान
एग्री बुलेटिन

यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

यूपी सरकार मोटे अनाज (मिलेट्स) के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को भारी अनुदान दे रही है। प्रसंस्करण व मार्केटिंग सेंटर के लिए 47.50 लाख तक, मोबाइल आउटलेट के लिए 10 लाख और म

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Nov 2025· 2 min read

यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

यूपी सरकार मोटे अनाज (मिलेट्स) के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को भारी अनुदान दे रही है। प्रसंस्करण व मार्केटिंग सेंटर के लिए 47.50 लाख तक, मोबाइल आउटलेट के लिए 10 लाख और मिलेट्स स्टोर के लिए 20 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। आवेदन 5 दिसंबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती और इससे जुड़े बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को बड़ा मौका दिया है। सरकार अब मिलेट्स के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, मार्केटिंग सेंटर, मोबाइल आउटलेट और स्टोर खोलने के लिए भारी अनुदान दे रही है।

इस योजना के लिए किसान और उद्यमी 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल यूपी मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2025-26 के तहत पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है।

किस काम के लिए कितना अनुदान मिलेगा?

मिलेट्स प्रसंस्करण और मार्केटिंग सेंटर (10 सेंटर)

लागत का 50% अनुदान, अधिकतम 47.50 लाख रुपये

अनुदान दो किस्तों में मिलेगा

मिलेट्स मोबाइल आउटलेट (30 आउटलेट)

एफपीओ/उद्यमी/SHG को 10 लाख रुपये का अनुदान

मिलेट्स स्टोर (17 स्टोर)

पात्र लाभार्थियों को 20 लाख रुपये की सहायता

ये भी पढ़ें - एथेनॉल रेट और शक्कर MSP बढ़ाने की मांग तेज, सरकार कर रही समीक्षा

कैसे करें आवेदन?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा
अंतिम तिथि: 5 दिसंबर
आवेदन पोर्टल: कृषि विभाग की वेबसाइट (agriculture.up.gov.in)
अधिक जानकारी के लिए: अपने जिले के उप कृषि निदेशक या संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscoarse grain businesskheti kisanimillets farmingNews Potliuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs