News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी

लखनऊ। अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और महंगे डीजल खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM KUSUM) योजना के तहत यूपी सरकार बिजल

NP

Thamir·Correspondent·07 Jan 2025· 2 min read

यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी

यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी

लखनऊ। अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और महंगे डीजल खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM KUSUM) योजना के तहत यूपी सरकार बिजली से चलने वाली ट्यूबवेलों को सोलर पैनल से लैस करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को 90 % तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे किसान सौर ऊर्जा से संचालित ट्यूबवेल स्थापित कर सकेंगे।

ये भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर से मिलना चाहती है सुशीला मीणा

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, वनटांगिया और मुसहर समुदाय के किसानों को 100% तक की छूट मिलेगी। इन समुदायों के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 30% और राज्य सरकार की ओर से 70% सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, अन्य किसानों को 30% केंद्रीय सब्सिडी और 60% राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए http://upneda.kusumcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय किसानों को सोलर सिस्टम की राशि का 10% अदा करना होगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर विभाग द्वारा बिजली या डीजल पंप का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद सोलर सिस्टम कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs