News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान
एग्री बुलेटिन

यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों के लिये अच्छी खबर है। यूपी सरकार ने गेहूं खरीद नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 100 क्विंटल तक की बिक्री को वेरिफिकेशन से मुक्त कर दिया है। अब रजिस्टर्ड किसान बिना क

NP

Pooja Rai·Correspondent·13 Apr 2025· 2 min read

यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों के लिये अच्छी खबर है। यूपी सरकार ने गेहूं खरीद नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 100 क्विंटल तक की बिक्री को वेरिफिकेशन से मुक्त कर दिया है। अब रजिस्टर्ड किसान बिना किसी वेरिफिकेशन के MSP पर सीधे अपनी उपज सरकार को बेच सकेंगे। कई बार किसानों को अभिलेखों की गलतियों की वजह से फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन सरकार के इस फैसले से अब किसानों को गेहूं बेचनें में दिक्कत नहीं आएगी।

उत्तर प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसान MSP पर अपनी उपज बेचने के खाद्य व रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल (fcs.up.gov.in) या विभाग के मोबाइल एप UP KISHAN MITRA के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार किसानों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिनों में भी क्रय केंद्र चला रही है। आपको बता दें कि किसानों को गेहूं के लिए 2425 रुपये MSP और 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई, छनाई व सफाई के लिए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। ख़रीद केंद्रों पर सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक गेहूं की खरीद हो रही है।

ये भी पढ़ें - बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान

अब तक 2.06385 लाख मीट्रिक टन की गई है गेहूं की खरीद
12 अप्रैल तक प्रदेश में गेहूं खरीद से जुड़े आंकड़े देखें तो रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 3 लाख 77 हजार 678 पहुंच गई है। वहीं, 39 हजार से अधिक किसानों गेहूं की बिक्री कर चुके हैं। इन किसानों से 2.06385 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 5804 खरीद केंद्रों के माध्यम से किसानों से MSP पर गेहूं की खरीद चल रही है।
किसान गेहूं खरीद से जुड़ी कसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 या अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFCIkheti kisaniMSPNews Potliuttar pradeshwheatखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs