News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद
एग्री बुलेटिन

यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

यूपी में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत श्री अन्न (मक्का, बाजरा, ज्वार) की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक होगी। पंजीकरण अनिवार्य है और भुगतान 48 घंटे में किसानों के खाते में जाएगा। सरकार ने एमए

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Oct 2025· 2 min read

यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

यूपी में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत श्री अन्न (मक्का, बाजरा, ज्वार) की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक होगी। पंजीकरण अनिवार्य है और भुगतान 48 घंटे में किसानों के खाते में जाएगा। सरकार ने एमएसपी तय कर 2.20 लाख टन बाजरा, 50 हजार टन ज्वार और 15 हजार टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए श्री अन्न (मोटे अनाज) की सरकारी खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान किसानों से मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में कर दिया जाएगा।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी खरीद
खाद्य एवं रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीद का लाभ उठाने के लिए किसानों को fcs.up.gov.in पोर्टल या UP Kisan Mitra ऐप पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत किसानों से ही सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनाज खरीदा जाएगा। खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने और बिचौलियों को रोकने के लिए ई-पॉप मशीनों से किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना है ?
योगी सरकार ने मोटे अनाजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया है। ज्वार (मालदांडी) ₹3749 प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) ₹3699 प्रति क्विंटल, बाजरा ₹2775 प्रति क्विंटल और मक्का ₹2400 प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार ने इस साल 2.20 लाख मीट्रिक टन बाजरा, 50 हजार मीट्रिक टन ज्वार और 15 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 भी जारी किया गया है।

किन जिलों में होगी खरीद
सरकार ने खरीफ सीजन के लिए अलग-अलग फसलों की खरीद के जिलों की भी घोषणा की है।

मक्का की खरीद 25 जिलों में होगी, जिनमें बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, बहराइच, गोंडा और ललितपुर जैसे जिले शामिल हैं।

बाजरा की खरीद 33 जिलों में होगी, जिनमें मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, प्रयागराज, फतेहपुर और जौनपुर प्रमुख हैं।

ज्वार की खरीद 11 जिलों में होगी, जिनमें बांदा, चित्रकूट, महोबा, हरदोई और मीरजापुर शामिल हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimillets procurementsNews Potliuttar pradesh
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs