News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा
एग्री बुलेटिन

यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

उत्तर प्रदेश में स्थापित 'एग्रिस्टो मासा पोटेटो प्रॉसेसिंग प्लांट' की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए Wave Group 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस रकम से प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही इसे विकसित किया जाएग

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Mar 2025· 3 min read

यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

उत्तर प्रदेश में स्थापित 'एग्रिस्टो मासा पोटेटो प्रॉसेसिंग प्लांट' की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए Wave Group 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस रकम से प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही इसे विकसित किया जाएगा. Wave Group के चेयरमैन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल की पैदावार और प्रॉसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ावा देने की जरूरत है. आपको बता दें कि यह प्लांट 2022 में शुरू किया गया था और इसमें आलू से फ्रेंच फ्राइज समेत दूसरे उत्पाद बनाए जाते है.

पीटीआई के मुताबिक़ Wave Group के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा कि भारतीय फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर में विकास की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल की पैदावार और प्रॉसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि हम बिजनौर में एक्सपोर्ट क्वालिटी वाले फ्रेंच फ्राइज के लिए एक नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर रहे हैं. इस विस्तार पर कुल निवेश लगभग 750 करोड़ रुपये होगा. उन्होंने कहा कि ज्वाइंट वेंचर ने मौजूदा प्लांट की स्थापना पर लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिससे कुल निवेश 1000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है.

ये भी पढ़ें - बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

लगभग 2,500 किसानों को मिलेगा लाभ
Wave Group के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने कहा कि 80,000 टन सालाना क्षमता वाली नई प्रोडक्शन लाइन अगले दो साल में चालू हो जाएगी और इससे घरेलू के साथ ही वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और गन्ने के अलावा उनकी नकदी फसल में विविधता लाना है. हमने नई तकनीकों की मदद से इन किसानों को आलू का उत्पादन दोगुना करने में मदद की है. पिछले 3-4 साल में इन किसानों की आमदनी में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने कहा कि आलू प्लांट में निवेश बढ़ाने और विस्तार करने के फैसले से लगभग 2,500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

2022 में शुरू किया गया था ये प्लांट
Wave Group की फर्म मासा ग्लोबल फूड प्राइवेट लिमिटेड और बेल्जियम की एग्रिस्टो कंपनी की सहायक फर्म IMSTONV ने 2019 में डिहाइड्रेटेड आलू के फ्लेक्स बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ज्वाइंट वेंचर के तहत आलू प्रॉसेसिंग प्लांट लगाया है. इस ज्वाइंट वेंचर का नाम एग्रिस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड है और इसमें दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. प्लांट को 2022 में 7500 टन की सालाना कैपेसिटी के साथ शुरू किया गया था.

ये भी पढ़ें - बिहार के खगड़िया जिले का मक्का, केला और धान पर केंद्रित किसान उत्पादक संगठन बना देश का 10,000वां FPO

आलू का उत्पादन दोगुना करने में मदद
चड्ढा ने कहा, हमारा उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और गन्ने (Sugarcane) के अलावा उनकी नकदी फसलों में विविधता लाना है. हमने नई प्रौद्योगिकियों की मदद से इन किसानों को आलू का उत्पादन दोगुना करने में मदद की है. पिछले तीन-चार वर्षों में उनकी आय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उत्पादन सुविधा के विस्तार के लिए भूमिपूजन समारोह में बेल्जियम साम्राज्य की राजकुमारी एस्ट्रिड, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह शामिल हुए.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipotatoprocessing plantuttar pradeshWave Groupखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs