News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान
एग्री बुलेटिन

यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

यूपी में धान और बाजरा की सरकारी खरीद से किसानों को बड़ा सहारा मिल रहा है। अब तक 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है और 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय है, जिससे किसानों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्य

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Dec 2025· 3 min read

यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

यूपी में धान और बाजरा की सरकारी खरीद से किसानों को बड़ा सहारा मिल रहा है। अब तक 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है और 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय है, जिससे किसानों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में इस समय चल रही धान खरीद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा मिल रहा है। प्रदेश सरकार अब तक धान किसानों के खातों में करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। इस सीजन सरकार ने 60 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जिसके मुकाबले अब तक 21.4 लाख टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है।

किसानों को बड़ी आय मिलने की उम्मीद
सरकार ने इस सीजन सामान्य धान का एमएसपी 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। अगर तय लक्ष्य पूरा होता है, तो प्रदेश के किसानों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय मिलेगी।धान के साथ-साथ सरकार मोटे अनाज की खरीद पर भी ध्यान दे रही है। अब तक लगभग 1.60 लाख टन बाजरा खरीदा जा चुका है, जिसकी कीमत करीब 450 करोड़ रुपये है। धान और बाजरा को मिलाकर अब तक कुल खरीफ फसलों का भुगतान 5,500 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

ये भी पढ़ें - कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल

4,650 खरीद केंद्र, सीधे खाते में भुगतान
किसानों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 4,650 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, किसानों को भुगतान डीबीटी के जरिए सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में किया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। इस साल सरकारी केंद्रों पर फसल बेचने के लिए किसानों का उत्साह साफ दिख रहा है। धान बेचने के लिए अब तक 7.83 लाख से ज्यादा किसान पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 6.70 लाख थी। बाजरा के मामले में यह बढ़ोतरी और भी ज्यादा है. इस साल 80 हजार से अधिक किसान रजिस्टर्ड हुए हैं, जबकि पिछले साल सिर्फ 21,630 रजिस्टर्ड थे।

दूसरी खरीफ फसलों के एमएसपी
सरकार ने अन्य खरीफ फसलों के एमएसपी भी तय कर दिए हैं। जैसे ज्वार (मालदंडी)की एमएसपी 3,749 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) की 3,699 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा की 2,775 रुपये प्रति क्विंटल और मक्का की एमएसपी 2,400 रुपये प्रति क्विंटल तय है।कुल मिलाकर, यूपी में धान और मोटे अनाज की खरीद से किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा मिल रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisanimillets procurementsNews Potlipaddy procurementuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs