Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी
एग्री बुलेटिन

यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

उत्तर प्रदेश में 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने राज्यभर में 7 हजार गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे। इस स

NP

Thamir· Correspondent

6 फ़रवरी 2025· 2 min read

MSPNews Potliwheat price
यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

उत्तर प्रदेश में 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने राज्यभर में 7 हजार गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे। इस साल रबी सीजन में राष्ट्रीय स्तर पर किसानों ने बम्पर बुवाई की है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अलग-अलग जिलों के हिसाब से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र बनाए हैं। केंद्र सरकार ने गेहूं के MSP में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद किसानों को गेहूं का दाम 2425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। सरकार 15 जून तक गेहूं की खरीदी करेगी।

ये भ पढ़ें - मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष करीब 324.38 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 9 लाख हेक्टेयर अधिक है।

ये भी पढ़ें -विकास से कोसों दूर हैं मध्य प्रदेश के ये गांव
सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं की खरीद के लिए मथुरा में 68, आजमगढ़ मंडल में 165, आजमगढ़ जिले में 70, बलिया में 67 और मऊ में 31 केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा, राज्य में कुल करीब 7 हजार गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सहारनपुर में खाद्य विभाग ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए जनपद में 86 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी केंद्रों में बिक्री के लिए नवीनीकरण और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान साइबर कैफे, मोबाइल एप्लीकेशन और वर्तमान में चल रहे धान खरीदी केंद्र के प्रभारी के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर नवीनीकरण करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को कंप्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, किसान पंजीकरण और आधार की फोटो कॉपी गेहूं खरीदी केंद्र पर ले जानी होगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs