News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे
एग्री बुलेटिन

यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

उत्तर प्रदेश सरकार हर बार की तरह इस बार भी वन महोत्सव अभियान के तहत राज्य में वृक्षारोपण करने वाली है, जिसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी, जिसके तहत 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Jun 2025· 2 min read

यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

उत्तर प्रदेश सरकार हर बार की तरह इस बार भी वन महोत्सव अभियान के तहत राज्य में वृक्षारोपण करने वाली है, जिसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी, जिसके तहत 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

हर साल लगभग इसी सीजन में किए जाने वाले वृक्षारोपण का मकसद प्रदेश में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाना, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कम करना और हर प्रकार के पौधे (फलदार, छायादार, औषधीय और इमारती) लगाकर अधिकतम जैव विविधता को सुनिश्चित करना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 20% तक ले जाने का हमारा लक्ष्य तभी सफल होगा जब वृक्षारोपण जन आंदोलन का स्वरूप ले. बता दें कि वर्ष 2024 के वृक्षारोपण अभियान के दौरान सहजन (Moringa) के करीब 55 लाख पौधे लगाए गए थे. वर्ष 2025 के लिए यह संख्या कमोबेश यही रहेगी.

सहजन के पेड़ लगाए जाएंगे
सहजन के औषधीय और पोषण संबंधी खूबियों के मद्देनजर वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग ने अनुकरणीय पहल की है. इस क्रम में हर सामुदायिक, प्राथमिक और हेल्थ सब सेंटर्स पर सहजन के दो-दो पौध लगाए जाएंगे. पिछले दिनों से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. दो साल पूर्व केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया था कि वे पीएम पोषण योजना में स्थानीय स्तर पर सीजन में उगने वाले पोषक तत्वों से भरपूर पालक, अन्य शाक-भाजी एवं फलियों के साथ सहजन को भी शामिल करें.

ये भी पढ़ें - Coffee Export में 125% की बढ़ोतरी, मानसून मालाबार अरेबिका और रोबस्ट रॉयल जैसे ब्रांडों की खूब मांग

सहजन, पोषण का पावरहाउस
विशेषज्ञों की माने तो सहजन सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि खुद में पोषण का पावरहाउस है. इसकी पत्तियों एवं फलियों में 300 से अधिक रोगों की रोकथाम के गुण होते हैं. इनमें 92 तरह के विटामिन्स, 46 तरह के एंटी ऑक्सीडेंट, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं. इसके अलावा सहजन में विटामिन सी- संतरे से सात गुना, विटामिन ए- गाजर से चार गुना, कैल्शियम- दूध से चार गुना, पोटैशियम- केले से तीन गुना, प्रोटीन- दही से तीन गुना मिलता है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniMoringaNews Potliuttar pradeshVan Mahotsavyogiadityanathखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs