News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसआर अपनाने वाले 5 किसानों को किया सम्मानित
एग्री बुलेटिन

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसआर अपनाने वाले 5 किसानों को किया सम्मानित

लखनऊ (यूपी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में कम पानी में धान की खेती करने वाले 5 किसानों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि य

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·21 Nov 2024· 4 min read

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसआर अपनाने वाले 5 किसानों को किया सम्मानित

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसआर अपनाने वाले 5 किसानों को किया सम्मानित

लखनऊ (यूपी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में कम पानी में धान की खेती करने वाले 5 किसानों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के पास देश की 11 फीसदी कृषि लायक जमीन है, जबकि देश की 17% आबादी प्रदेश में निवास करती है और हम देश के कुल खाद्यान के उत्पादन में 20-22 फीसदी का योगदान करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 6 कृषि विश्वविद्यालय, 89 कृषि विज्ञान केंद्र और निजी सेक्टर की कई कंपनियां और संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन मेरा मानना है जब तक आप अपनी सफलता की स्टोरी को तकनीक के माध्यम से किसानों तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक आपेक्षित परिणाम नहीं आएंगे। इसलिए यूपी सरकार, विश्व बैंक, बिल एंड मेलिंडा गेट्स, फाउंडेशन और निजी क्षेत्र के साथ ही स्टार्टअप जब मिलकर कदम बढ़ाएंगे तो रिजल्ट जरूर आएगा। कॉन्क्लेव में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमें केमिकल मुक्त जैविक खेती पर जोर देना होगा।

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका गर्ग, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह।

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन लखनऊ के होटल ताज में यूपी सरकार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेश और विश्व बैंक 2030 जल संसाधन समूह के साझा प्रयास यूपी प्रगति के तहत किया गया। यूपी प्रगति का उदेद्शय प्रदेश में किसानों की आमदनी को बढ़ाना, पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और कार्बन फ्रुट प्रिंट कम करना है। समारोह में ग्लोबल डायरेक्टर एग्रीकल्चर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन मार्टियन वान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका गर्ग, विश्व बैंक के सीनियर अधिकारी, बीएमडीएफ के सीनियर अधिकारी, केन्या के कृषि सचिव समेत कई बड़ी कंपनियों के अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कृषि बदलाव के चैंपियन 5 किसानों के साथ WRG 2023- यूपी प्रगति की टीम।

लखनऊ में आयोजित समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी प्रगति के कार्यक्रम कृषि बदलाव के चैंपियन के तहत डीएसआर की खेती अपनाने और उसे सफल बनाने वाले 5 किसानों को सम्मानित किया, इनमें बाराबंकी से नरेंद्र शुक्ला पुत्र राम सांवले शुक्ला, सुल्तानपुर के संजय पांडे, सीतापुर के फहद फारुकी, अयोध्या की सबीना खातून और मिर्जापुर के संजय मिश्रा शामिल हैं।

यूपी एस्केलेटर प्रगति प्रोग्राम की टेक्निकल कॉर्डिनेटर अंजलि परासनिस के मुताबिक साल 2023 में डीएसआर का रकबा 20 हजार हेक्टेयर था जो 2024 में बढ़कर 80 हजार हक्टेयर हो गया है। “कृषि बदलाव के चैंपियन” मुहिम की शुरुआत डीएसआर अपनाने वाले किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए की गई है। सीधी बिजाई में इनोवेशन करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। समारोह में जलवायु अनुकूल कृषि के लिए भारत और केन्या के बीच एमओयू भी हुआ।

सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, मार्टिन वैन नेवेकूप विजेता किसानों के साथ

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव से पहले टीम ने किया था बाराबंकी के टांडपुर गांव का दौरान

यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव के एक दिन पहले 20 नवंबर को विश्वबैंक प्रोग्राम के WRG 2023 ग्रुप, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और केन्या के अधिकारी टांडपुर में खेत देखने पहुंचे थे। टांडपुर गांव के किसान नरेंद्र शुक्ला डीएसआर धान के बाद उसी खेत में ड्रिप के साथ आलू की बुवाई की है। इस दौरान अधिकारियों ने किसान के खेत में लोबिया की उन्नत किस्म की बुवाई की थी।

बाराबंकी के टांडपुर गांव में WRG 2030- यूपी प्रगति प्रोमा की टीम, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सदस्य और कीनिया के प्रतिनिधि।

टांडपुर जाने वाले टीम में साथ ही बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सदस्य श्री कीमतों प्रिंसिपल सेक्रेटरी केन्या, श्री स्टीफेन नायगा, प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट, एनओक चिकनोवा, डायरेक्टर एग्री डिलीवरी सिस्टम्स, स्टीवन प्रेगर, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, मार्टिन वैन नेवेकूप, डायरेक्टर एग्री डेवलपमेंट निधि श्रीनिवास , सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर भी शामिल थे।

किसान नरेंद्र शुक्ला के खेत में लोबिया की उन्नत किस्म की बुवाई करते WRG टीम के सदस्य और अन्य मेहमान।

डीएसआर विधि से धान की खेती और बाराबंकी में हुए प्रयोग- धान की सीधी बिजाई और ड्रिप सिंचाई का वीडियो देखिए

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसआर अपनाने वाले 5 किसानों को किया सम्मानित

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsclimate changeDrip irrigationkheti kisaniNews Potliuttar pradeshकिसान समाचारखेती किसानी
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs