News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई
एग्री बुलेटिन

यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने शरदकालीन बुवाई के लिए 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना लगाने और 46.1 लाख बड पौध तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विभाग नई किस्मों को.लख. 16202 और को.शा. 18231 को बढ़ाव

NP

Pooja Rai·Correspondent·07 Nov 2025· 3 min read

यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने शरदकालीन बुवाई के लिए 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना लगाने और 46.1 लाख बड पौध तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विभाग नई किस्मों को.लख. 16202 और को.शा. 18231 को बढ़ावा देगा। किसानों को स्वस्थ और रोग-मुक्त बीज गन्ना उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास विभाग ने शरदकालीन गन्ना बुवाई सत्र 2025-26 के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य प्रदेश के 45 गन्ना आच्छादित जिलों में कुल 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करना है। इसके लिए 46.1 लाख बड पौध तैयार की जाएगी।

नए गन्ना किस्मों को बढ़ावा
गन्ना विकास विभाग ने इस सीजन में को.लख. 16202 और को.शा. 18231 जैसी नई किस्मों के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया है।
इन किस्मों से कुल 46 लाख बड पौध तैयार की जाएगी, जो किसानों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण बीज गन्ना उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

बीज आवंटन और वितरण योजना
शरदकालीन बुवाई हेतु 64856 क्विंटल अभिजनक बीज गन्ना का आवंटन किया गया है। यह बीज राज्य के 45 जिलों में विभिन्न शोध संस्थानों, निजी/सहकारी चीनी मिलों और बीज फार्मों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बीज गन्ना का आवंटन इस प्रकार किया गया है —

सहारनपुर क्षेत्र: 5147 कुंटल

मेरठ क्षेत्र: 5751 कुंटल

मुजफ्फरनगर क्षेत्र: 8319 कुंटल

बरेली क्षेत्र: 11579 कुंटल

अयोध्या क्षेत्र: 1892 कुंटल

देवीपाटन क्षेत्र: 5925 कुंटल

गोरखपुर क्षेत्र: 5053 कुंटल

वाराणसी क्षेत्र: 4538 कुंटल

सभी जिलों को गन्ना विकास अधिकारियों और अनुसंधान संस्थानों के समन्वय में बीज वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - दलहनी फसलों के लिए नई ढाल, ICAR का ‘शटपदा टर्मिनेटर’

क्षेत्रवार बड पौध लक्ष्य

सहारनपुर क्षेत्र: को.लख. 16202 – 1.50 लाख, को.शा. 18231 – 2.0 लाख

मुजफ्फरनगर क्षेत्र: को.लख. 16202 – 2.90 लाख, को.शा. 18231 – 3.20 लाख

बरेली क्षेत्र: को.लख. 16202 – 2.68 लाख, को.शा. 18231 – 3.47 लाख

लखनऊ क्षेत्र: को.लख. 16202 – 4.44 लाख, को.शा. 18231 – 5.24 लाख

अयोध्या क्षेत्र: को.लख. 16202 – 1.25 लाख, को.शा. 18231 – 1.50 लाख

देवीपाटन क्षेत्र: को.लख. 16202 – 2.0 लाख, को.शा. 18231 – 2.25 लाख

गोरखपुर क्षेत्र: को.लख. 16202 – 2.27 लाख, को.शा. 18231 – 2.25 लाख

देवरिया क्षेत्र: को.लख. 16202 – 1.80 लाख, को.शा. 18231 – 1.80 लाख

सिंगल बड: को.लख. 16202 – 20.34 लाख, को.शा. 18231 – 25.76 लाख

स्वस्थ और रोगमुक्त बीज से उत्पादन बढ़ाना लक्ष्य
विभाग ने बताया कि बीज गन्ना वितरण अभियान के तहत किसानों को स्वस्थ और रोग-मुक्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल गन्ना उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।विभाग का उद्देश्य है कि किसानों को समय पर पौध सामग्री उपलब्ध हो, जिससे राज्य में गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन दोनों में वृद्धि हो सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs