News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी
एग्री बुलेटिन

यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 2 अगस्त को देश भर के सभी किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Jul 2025· 2 min read

यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 2 अगस्त को देश भर के सभी किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए दी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी करेंगे. शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के खातों में सीधे लाभ पहुंचाने की यह महत्वाकांक्षी योजना काफी सफल रही है. उन्होंने बताया कि 20वीं किस्त वितरण का कार्यक्रम देशव्यापी अभियान के रूप में होगा, जिसके अंतर्गत राज्यों में आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद-विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम हर राज्य में होगा. देशभर के आयोजन में लाखों किसान शामिल होंगे. इस संबंध में बैठक में शिवराज सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों और अन्य संस्थानों की इन आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने के साथ ही जागरूकता का एक प्रमुख माध्यम भी है, इसलिए कार्यक्रम मिशन के रूप में आयोजित होना चाहिए.

ये भी पढ़ें - बरसात में अमरूद पर कहर बनकर टूटता है एन्थ्रक्नोज़, लक्षण और प्रबंधन जानिये

क्या है PM-KISAN?
पीएम-किसान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के पात्र किसानों को दो-दो हजार रुपये, तीन किस्तों में, कुल छह-छह हजार रुपये हर साल दिए जाते हैं. वर्ष 2019 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक जारी 19 किस्तों में किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 20वीं किस्त में लगभग 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ रु. की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी.

लाभ पाने के लिए ये है जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का e-KYC होना जरूरी है. सरकार की ओर से PM Kisan योजना के लिए e-KYC को पूरी तरह से अनिवार्य किया गया है. जिन किसानों ने अपनी e-KYC को पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रुक सकती है. अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आप किस्त पाने से चूक सकते हैं. किसान के जमीन से जुड़े दस्तावेज (लैंड रिकॉर्ड) पूरी तरह से सही होने चाहिए और पोर्टल पर अपडेटेड होने चाहिए.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News PotliPM KisanPM KISAN 20TH INSTALLMENTuttar pradeshvaranasi
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs