Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट
एग्री बुलेटिन

यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

कृषि उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और किसानों को कंज्यूमर से जोड़ने के लिए लखनऊ में FPO मेला का आयोजन 7 मार्च से होगा. 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में आम लोग प्राकृतिक और जैविक तरीके से उगाए गए कृषि उत

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newsFPO मेलाkheti kisani
यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

कृषि उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और किसानों को कंज्यूमर से जोड़ने के लिए लखनऊ में FPO मेला का आयोजन 7 मार्च से होगा. 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में आम लोग प्राकृतिक और जैविक तरीके से उगाए गए कृषि उत्पादों को खरीद सकेंगे. जबकि, किसानों को बाजार एक्सेस का मौका मिलेगा। इसके अलावा किसानों को कृषि अधिकारी खेती के आधुनिक और उन्नत तरीके भी बताएंगे.
इस मेले में आप ताजे फल, सब्जियों, अनाज और हर्बल उत्पाद सीधे किसानों से खरीद सकेंगे.

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया है। इसके मुताबिक़ किसान उत्पादक संगठन का मेला आयोजित किया जा रहा है. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग लखनऊ में कृषि विभाग की ओर से FPO मेला, प्रदर्शनी का आयोजन 7, 8 और 9 मार्च 2025 को किया जा रहा है. मेले में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पाद उचित मूल्य पर लोगों के लिए उपलब्ध होंगे.

खेती का तरीक़ा भी सीखेंगे किसान
मेला में आप किसानों से 1000 से ज्यादा उत्पाद खरीद सकेंगे. इनमें खाने की रेडीमेड चीजों से लेकर घर की सजावट की वस्तुएं, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पाद, स्नैक्स के अलावा भी कई तरह के प्राकृतिक और जैविक उत्पाद मिलेंगे. यहाँ आप किसानों से उगाने और तैयार करने की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे. जबकि, कृषि वैज्ञानिक किसानों को जलवायु अनुकूल खेती करने के बारे में और आधुनिक खेती की जानकारी देंगे.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs