News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर...3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग
एग्री बुलेटिन

यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर...3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग

शाहजहाँपुर। भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यह एक नकदी फसल है. इसलिए किसान भी इसकी खेती में रुचि लेते हैं. गन्ना की बसंतकालीन गन्ना बुवाई को लेकर उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के निदेशक वी.

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Jan 2025· 2 min read

यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर...3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग

यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर...3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग

शाहजहाँपुर। भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. यह एक नकदी फसल है. इसलिए किसान भी इसकी खेती में रुचि लेते हैं. गन्ने की बसंतकालीन बुवाई को लेकर उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के निदेशक वी.के. शुक्ल ने एक मीडिया से बात की. उन्होंने किसानों के लिए कहा है कि किसान नये गन्ना किस्मों का इस्तेमाल करें और अनुपयुक्त एवं रोगग्रस्त गन्ना किस्मों की बुवाई न करें.
शुक्ल ने कहा है कि इस वर्ष बसंतकालीन गन्ना बुवाई में नवीन गन्ना किस्म को.शा. 18231 एवं को.लख. 16202 की क्रमशः 4.90 लाख एवं 3.50 लाख बड वितरण हेतु उपलब्ध हो रही है अतः सीड की उपलब्ध मात्रा को देखते हुए अधिकतम किसानों तक इसे पहुँचाने के लिए मिनी सीड किट आनलाइन माध्यम से बुकिंग करने वाले किसानों को वितरित किया जायेगा.

03 फरवरी 2025 से शुरू होगी बुकिंग
बुकिंग दिनांक 03 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से गन्ना विभाग की वेबसाइट https://enquiry.caneup.in/ पर होगी. बुकिंग करते समय किसानों को यह विकल्प होगा कि वो अपना मिनी सीड किट को.शा. 18231 का बीज शाहजहाँपुर एवं मुजफ्फरनगर केन्द्र में से किसी एक नजदीकी केन्द्र से प्राप्त कर सकते है. इसी तरह को.लख. 16202 का बीज शाहजहाँपुर एवं मुजफ्फरनगर केन्द्र के साथ-साथ सुल्तानपुर केन्द्र से भी प्राप्त कर सकते है.

ये भी पढ़ें - 2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

किसान एक कृषक कोड पर बुक कर सकता है 100 सिंगल बड
बुकिंग के समय किसान एक कृषक कोड पर 100 सिंगल बड बुक कर सकता है. मिनी सीड किट का भुगतान आनलाइन माध्यम से ही होगा.

मिनी सीड किट का वितरण 15 फरवरी 2025 के बाद
निदेशक ने बताया कि आनलाइन बुकिंग के पश्चात मिनी सीड किट का वितरण 15 फरवरी 2025 के बाद किया जायेगा. वितरण हेतु किसानों को उनके मोबाइल पर वितरण की तिथि एस.एम.एस. के माध्यम से भेज दी जायेगी, जिससे कि किसान सही दिन पर आकर बीज प्राप्त कर सकते हैं. उन्होेनें किसानों से अनुरोध किया कि बसंतकाल में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें जिस हेतु बीज अभी से सुरक्षित कर लें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर...3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlishahjahanpursugarcane farmersugarcane farminguttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs