News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च
एग्री बुलेटिन

यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च की हैं। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस संबंध में कहा कि सरकार जल्द ही आधिकार

NP

Thamir·Correspondent·26 Feb 2025· 2 min read

यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च की हैं। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस संबंध में कहा कि सरकार जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी। इन नई गन्ना किस्मों को शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान में विकसित किया गया है।

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में इस फैसले की जानकारी दी। राज्य सरकार ने गन्ना किसानों की बीज की समस्या को ध्यान में रखते हुए गन्ने की दो नई किस्मों को लॉन्च करने की बात कही है। ये दोनों किस्में गन्ना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन किस्मों के बीज अब किसानों को सोसायटी और मिलों के माध्यम से आसानी से मिलेंगे ।

ये भी पढ़ें -भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

नई किस्म को.शा. 19231 को शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान में पूर्व में प्रचलित किस्म को.शा. 95422 के पालीक्रॉस से विकसित किया गया है। इस किस्म की औसत उपज 92.05 टन प्रति हेक्टेयर है और इसमें चीनी की परत 13.20 प्रतिशत तक होती है। यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति प्रतिरोधी है और अगेती बुवाई के लिए बेहतर मानी जाती है।

ये भी पढ़ें - करनाल में 27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा राष्ट्रीय डेयरी मेला

दूसरी किस्म को.शा. 17451 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से रिलीज किया गया है। यह भी अगेती फसल के लिए एक अच्छी किस्म है, जो किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradeshvarieties of sugarcanevarieties of sugarcane 19231 and 17451
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs