News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?
एग्री बुलेटिन

यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?

NAFED ने यूपी के 17 जिलों में 50 खरीद केंद्र खोलकर उड़द की MSP पर खरीद करने का फैसला किया है। किसान 7,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से फसल बेच सकेंगे और 3 दिन में पैसा सीधे खाते में मिलेगा। रजिस्ट्रे

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Dec 2025· 2 min read

यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?

यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?

NAFED ने यूपी के 17 जिलों में 50 खरीद केंद्र खोलकर उड़द की MSP पर खरीद करने का फैसला किया है। किसान 7,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से फसल बेच सकेंगे और 3 दिन में पैसा सीधे खाते में मिलेगा। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खरीद 29 जनवरी 2026 तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश के उड़द किसानों के लिए अच्छी खबर है। नेफेड (NAFED) राज्य के 17 जिलों में 50 उड़द खरीद केंद्र खोलने जा रहा है। इन केंद्रों पर किसान अपनी उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 7,800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच सकेंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और बहुत जल्द खरीद भी शुरू कर दी जाएगी। इससे किसानों को बाजार में कम दाम मिलने की परेशानी से राहत मिलेगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी।

आत्मनिर्भर दाल योजना के तहत खरीद
यह खरीद नेफेड की 'आत्मनिर्भर दाल योजना' के तहत की जा रही है, जिसमें किसानों से सीधे फसल खरीदी जाती है। उड़द की खरीद 29 जनवरी 2026 तक चलेगी। नेफेड के मुताबिक एमडी दीपक अग्रवाल के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया गया है। किसान को उपज बेचने के तीन कार्य दिवसों के भीतर भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी

इन जिलों में खुलेंगे खरीद केंद्र
यूपी के ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन, हमीरपुर, बदायूं, बरेली, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सोनभद्र, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत कुल 17 जिलों में उड़द खरीद केंद्र खोले जाएंगे। किसान अपनी फसल सीधे इन केंद्रों पर लाकर बेच सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। किसान e-समृद्धि ऐप के जरिए या नजदीकी नेफेड केंद्र पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से उन्हें उनकी फसल का सही दाम मिलेगा और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
50 urad procurement centersagriculture newskheti kisaniMSPNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs