News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ समेत 5 शहरों में सीड पार्क बनाने की घोषणा की। इससे किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मदद और सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन और आमदनी बढ़ेगी।

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Oct 2025· 2 min read

यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ समेत 5 शहरों में सीड पार्क बनाने की घोषणा की। इससे किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मदद और सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन और आमदनी बढ़ेगी।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि लखनऊ सहित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में पांच शहरों में सीड पार्क की स्थापना की जाएगी। इन सीड पार्कों के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और आधुनिक खेती तकनीक की सुविधा मिलेगी।

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं बीज पर 30 से 50% तक सब्सिडी दी जा रही है ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

आपदा प्रभावित किसानों के लिए सहायता
सीएम योगी ने यह भी बताया कि पंजाब से लौटे प्रवासी और आपदा प्रभावित किसानों की मदद के लिए सरकार ने गेहूं बीज और सहायता वाहनों का वितरण शुरू किया है। इससे किसानों को खेती फिर से शुरू करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें - पराली को लेकर उत्तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा और पंजाब से सबक नहीं लिया

गेंहू प्रतिरोधक किस्मों के बीज की आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रोग प्रतिरोधक किस्मों के 1,000 से अधिक क्विंटल बीजों की आपूर्ति की जा रही है। इससे किसानों को बेहतर फसल और उत्पादन मिलेगा।

किसानों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम
सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों को तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सीड पार्कों की स्थापना से फसल उत्पादन में सुधार और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के 5 शहरों में सीड पार्क, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potlipunjab farmerseed parkuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs