News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज
एग्री बुलेटिन

यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज

अगर आप गन्ना किसान हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है, 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होने वाले मिठास मेले में आपको कई नई किस्मों के बीज मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर परिषद के निदेशक

News Potli

News Potli·News Potli Desk·20 Sep 2024· 2 min read

यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज

यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज

शाहजहांपुर (यूपी)।अगर आप गन्ना किसान हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है, 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होने वाले मिठास मेले में आपको कई नई किस्मों के बीज मिल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर परिषद के निदेशक एवं अपर गन्ना आयुक्त (विकास) वी.के. शुक्ल ने बताया कि इस मेले का लक्ष्य शरद कालीन गन्ने की खेती को बढ़ावा देना और किसानों को नई तकनीक से रुबरु कराना है।

नई किस्मों के बीज के लिए करें ऑनलाइऩ आवेदन

मेले में किसानों को गन्ने की नई किस्म को.शा. 18231 और ल.ख. 16202 की मिनी सीड कीट दी जाएगी, हालांकि इसके लिए किसानों को ऑनलाइऩ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजे से गन्ना विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in से होगी।

परिषद के निदेशक एवं अपर गन्ना आयुक्त ने बताया कि मिठास मेले का उद्घाटन प्रमुख सचिव वीना कुमारी द्वारा किया जाएगा। मेले में प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभु एन. सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी और विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

नई तकनीक से रुबरु होंगे किसान

किसानों को गन्ना उत्पादन की नई तकनीक सिखाने के लिए मेले में कई सजीव प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न स्टॉल के माध्यम से भी किसानों को जानकारियां दी जाएंगी। डॉ. शुक्ल ने बताया कि गन्ना खेती को अधिक सुगम व लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से विकसित कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन मेले में किया जायेगा। गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकी को लोकगीत के माध्यम से किसानों को बताने हेतु लोकगायक भी बुलाये जा रहे है।

गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन

मेले में गन्ना प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा तथा अच्छा गन्ना लाने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। निदेशक ने बताया कि प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक किसान मेले में आयें और मेले में विभिन्न माध्यम से बतायी जा रही गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीकी एवं जानकारी का लाभ उठाएं।

न्यूज पोटली पर गन्ने की उन्नत खेती, प्रगतिशील किसान से संबंधित दर्जनों वीडियो और किसानों के इंटरव्यू हैं.. वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcane farminguttar pradeshखेती किसानी
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs