News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी

बदलते मौसम को देखते हुए पूसा ने किसानों के लिए कृषि सलाह जारी की है। किसान इन उपायों को अपनाकर अपनी फसलों को भीषण गर्मी से बचा सकते हैं। पूसा ने एडवाइजरी में कहा है कि किसान अनाज भंडारण से पहले गोदाम

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Apr 2025· 2 min read

मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी

बदलते मौसम को देखते हुए पूसा ने किसानों के लिए कृषि सलाह जारी की है। किसान इन उपायों को अपनाकर अपनी फसलों को भीषण गर्मी से बचा सकते हैं। पूसा ने एडवाइजरी में कहा है कि किसान अनाज भंडारण से पहले गोदाम को साफ कर लें और अनाज को सुखा लें। अनाज में नमी 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत या दीवारों पर दरारें हों तो उन्हें भरकर ठीक कर लें। बोरियों को 5 प्रतिशत नीम के तेल के घोल से उपचारित करें। बोरियों को धूप में सुखाएं। इससे कीड़ों और अन्य बीमारियों आदि के अंडे और लार्वा नष्ट हो जाएंगे। किसानों को सलाह दी जाती है कि कटी हुई फसल और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें।

इस मौसम में पकी हुई गेहूं की फसल की कटाई करना उचित है। किसानों को कटी हुई फसल को बांधकर ढक देना चाहिए अन्यथा तेज हवा या तूफान के कारण फसल एक खेत से दूसरे खेत में जा सकती है। कटाई के बाद अनाज को भण्डारित करने से पहले अच्छी तरह सुखा लें। इस सप्ताह तापमान में वृद्धि की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खड़ी फसलों और सब्जियों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। सिंचाई सुबह या शाम को करें जब हवा की गति कम हो।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

इन उर्वरक का करें छिड़काव
बढ़ते तापमान को देखते हुए पछेती गेंहू फसल में 2 % पोटेशियम नाइट्रेट या 0.2% म्यूरेट ऑफ़ पोटाश उर्वरक का घोल बना कर किसान फसल पर छिडकाव करें ताकि बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम किया जा सकें। इसके अलावा अधिक तापमान से टमाटर, मिर्च और बैंगन की फसलों को बचाने के लिए किसानों को सलाह दी जाती है कि 2 % नेफ़थलीन एसिटिक एसिड (NAA) का घोल खड़ी फसलों फर छिडकाव करें ताकि फलों के विकास में कोई दिक्कत न हो।

मूंग किसानों के लिए
मूंग की फसल की बुआई के लिए किसान उन्नत बीजों की बुआई करें। मूंग की किस्मों जैसे पूसा विशाल, पूसा रत्न, पूसा-5931, पूसा बैसाखी, पीडीएम-11, एसएमएल-32, एसएमएल-668, सम्राट की बुआई से पहले बीजों को फसल विशेष राइजोबियम और फास्फोरस घुलनशील जीवाणुओं से उपचारित करें। बुआई के समय खेत में पर्याप्त नमी होना जरूरी है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipusaखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs