News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट
एग्री बुलेटिन

मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट

साल 2024-25 मूंगफली का बम्पर उत्पादन हुआ है। केंद्र सरकार ने मूंगफली की खरीद में तेजी दिखाते हुए 2024-25 खरीफ सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 13.38 लाख टन से ज्यादा मूंगफली की खरीद की

NP

Thamir·Correspondent·21 Feb 2025· 2 min read

मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट

मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट

साल 2024-25 मूंगफली का बम्पर उत्पादन हुआ है। केंद्र सरकार ने मूंगफली की खरीद में तेजी दिखाते हुए 2024-25 खरीफ सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अब तक 13.38 लाख टन से ज्यादा मूंगफली की खरीद की है। जिससे इस सीजन में कीमतों में गिरावट आई है। केंद्र सरकार किसानों को राहत देने के लिए अभी भी MSP पर खरीदी कर रही है।

नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन मुताबिक , सबसे ज्यादा मूंगफली की खरीद गुजरात राज्य में हुई है, जहां 11 नवंबर 2024 से 14 फरवरी 2025 तक सरकारी एजेंसियों ने 9.22 लाख टन से अधिक मूंगफली खरीदी है। वहीं राजस्थान का नंबर है, जहां 3.42 लाख टन से अधिक मूंगफली की खरीद की गई।उत्तर प्रदेश में 71,449 टन और कर्नाटका में 2,053 टन से अधिक मूंगफली एमएसपी पर खरीदी गई है।

ये भी पढ़ें -गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

गुजरात, जो मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, के विभिन्न बाजारों में मॉडल मूल्य ₹4,100 से ₹5,400 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है, जो एमएसपी ₹6,783 प्रति क्विंटल से कम है। इस साल मूंगफली के रिकॉर्ड उत्पादन ने बाजार में कीमतें काम हो गई है।

नेफेड के जारी अकाड़ों के मुताबिक इस साल मूंगफली का उत्पादन 103.60 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 86.60 लाख टन से लगभग 20% ज्यादा है। सरकार उत्पादन बढ़ने के बावजूद किसानों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी दी है, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - UP सरकार ने पेश किया 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट, किसानों के लिए की कई घोषणाएं

वहीं सरकार ने 11 फरवरी तक 14.73 लाख टन सोयाबीन की भी खरीद की है। सरकार की ओर से की गई खरीद का मंडी कीमतों पर असर न होते हुए भी किसानों को MSP पर खरीद से फायदा हो रहा है।इसके अलावा, कर्नाटका में सूरजमुखी के बीज की खरीद भी MSP पर की गई है, जिसमें 3,272 टन की खरीद की गई है।

News Potli.
Clip & Share
“

— मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlipeanutpeanutfarmigखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs