News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील
एग्री बुलेटिन

मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) को लाभदायक फसल बनाना जरूरी है ताकि किसान इसकी ओर बढ़ें। ओडिशा ने मिलेट्स उत्पादन में अच्छा काम किया है और अब बाकी राज्यों को भी इसस

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Nov 2025· 3 min read

मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील

मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) को लाभदायक फसल बनाना जरूरी है ताकि किसान इसकी ओर बढ़ें। ओडिशा ने मिलेट्स उत्पादन में अच्छा काम किया है और अब बाकी राज्यों को भी इससे सीखना चाहिए। राज्य किसानों को ₹26,500 प्रति हेक्टेयर सब्सिडी दे रहा है। चौहान ने महिला किसानों को मिलेट्स प्रोसेसिंग से जोड़ने और एमएसपी पर खरीद बढ़ाने पर जोर दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा है कि वे मिलेट्स (श्री अन्न) की उच्च गुणवत्ता वाली किस्में विकसित करें, ताकि यह किसानों के लिए मुनाफे की फसल बन सके।उन्होंने कहा कि किसान ऐसी फसल चाहते हैं जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो, इसलिए मिलेट्स की खेती को लाभदायक बनाना ज़रूरी है।

ओडिशा ने दिखाई राह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) को लाभदायक फसल बनाना जरूरी है ताकि किसान इसकी ओर बढ़ें। उन्होंने यह बात ‘मांडिया दिवस’ (मिलेट्स डे) के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी – श्री अन्न और महिला किसान को संबोधित करते हुए कही।मंत्री चौहान ने बताया कि ओडिशा ने मिलेट उत्पादन को 6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दिया है, जो राष्ट्रीय औसत से ज़्यादा है।उन्होंने कहा कि अब वैज्ञानिकों को बीज की गुणवत्ता और उत्पादन लागत दोनों में सुधार करना होगा।

महिला किसानों पर विशेष जोर
चौहान ने कहा कि मिलेट्स की प्रोसेसिंग (प्रसंस्करण) पर ध्यान देना होगा ताकि महिला किसान भी फसल से ज़्यादा फायदा कमा सकें।उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को किसानों से एमएसपी पर मिलेट खरीदना चाहिए, जैसे ओडिशा कर रहा है।

स्कूलों में बच्चों को मिलेट्स परोसे जा रहे
ओडिशा सरकार ने मिलेट्स को मिड-डे मील योजना में शामिल किया है ताकि बच्चों में हेल्दी फूड की आदत विकसित हो सके। चौहान ने इसे अन्य राज्यों में लागू करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 1.40 लाख तक सब्सिडी

जैविक खेती की दिशा में कदम
चौहान ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशक स्वास्थ्य और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक हैं।इसलिए भविष्य में सबको ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ना होगा और मिलेट्स खेती इस दिशा में पहला कदम है।

ओडिशा में बड़ा विस्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य में मिलेट की खेती अब 30 हज़ार हेक्टेयर से बढ़कर सभी 30 जिलों में फैल गई है।राज्य सरकार किसानों को ₹26,500 प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी दे रही है और महिला व आदिवासी किसान इस अभियान से सबसे ज़्यादा लाभान्वित हो रहे हैं।

महिला किसान संभाल रहीं परंपरा
उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव ने कहा कि महिला किसान बीज संरक्षण और परंपरागत खेती की अहम कड़ी हैं।वे स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक बीज केंद्रों के ज़रिए पारंपरिक फसलों को बचा रही हैं और नई पीढ़ी को ये ज्ञान दे रही हैं।
भारत सरकार और ओडिशा मिलकर मिलेट को ‘सुपर फूड’ और भविष्य की फसल के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं।इससे किसानों को बेहतर आमदनी, महिलाओं को सशक्तिकरण और बच्चों को सेहतमंद भोजन तीनों का फायदा मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimillets farmingNews PotliOdisha farmersShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs