News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष
एग्री बुलेटिन

मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष

संतोष खेदड़ राजस्थान के सीकर जिले में बेरी इलाके की रहने वाली हैं. वो और उनके पति अपनी नई सोच और मेहनत से मात्र पाँच बीघे में बाग़वानी से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई कर रहे हैं, जो कम जोत वाले किसानों

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Jan 2025· 3 min read

मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष

मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष

“इस खेती में आकर हमें सुकून मिला और इनकम भी शुरू हुई …हम किसान भाइयों से कहना चाहेंगे कि अगर आप तकनीक का इस्तेमाल करेंगे तो आमदनी भी बढ़ा पाएंगे और लागत भी कम आएगी." यह कहना है किसान संतोष खेदड़ का.

संतोष खेदड़ राजस्थान के सीकर जिले में बेरी इलाके की रहने वाली हैं. वो और उनके पति अपनी नई सोच और मेहनत से मात्र पाँच बीघे में बाग़वानी से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई कर रहे हैं, जो कम जोत वाले किसानों के लिए मिसाल है. संतोष अनार के अलावा मौसमी, अमरूद, चीकू की बाग़वानी करती हैं। राजस्थान जैसे गर्म इलाकों में उन्होंने सेब की भी बागवानी की हुई है. यह तकनीक और उनकी मेहनत से ही संभव हो पाया है. वो खेती में तकनीक के इस्तेमाल को ज़रूरी मानती है.

संतोष आज भले ही एक सफल किसान हों, लेकिन 2006-2007 में उनकी महीने की आमदनी मात्र 3000 रुपये ही थी. उन्होंने 2008 में अनार की बागवानी शुरू की. धीरे-धीरे उन्हें समझ आने लगा कि खेती को मुनाफे का सौदा बनाना है तो तकनीक के साथ चलना पड़ेगा. फिर उन्होंने जैन इरीगेशन से टपक सिंचाई और सोलर लगवाया. इससे कम पानी में भी बेहतर सिंचाई होने लगी और जहां पॉवर की ज़रूरत होती उसके लिए सोलर का प्रयोग होने लगा. इससे लागत में काफ़ी कमी आयी और उत्पादन भी बढ़ा.

ये भी पढ़ें - राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 18.75 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

नर्सरी से भी होती है अच्छी कमाई
संतोष ने अनार की नर्सरी भी लगाया है, जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है. खेती को फ़ायदे का सौदा बनाने में संतोष ने कोई कसर नहीं छोड़ी और यही वजह है कि आज वो एक सफल किसान हैं. इसके लिए संतोष को किसान वैज्ञानिक की उपाधि भी मिली है. वो देश-प्रदेश स्तर पर कई सम्मान और पुरस्कार भी जीत चुकी हैं. इतना ही नहीं संतोष आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों में जाकर खेती के बारे में जानकारी भी देती हैं.

हार्टिकल्चर क्यों है बेहतर?
संतोष हार्टिकल्चर को बेहतर बताते हुए कहती हैं कि गेहूं-धान और ज्वार-बाजरा की खेती से वैसी कमाई नहीं हो सकती जैसे बाग़वानी से होती है. हार्टिकल्चर में पौधों की कटाई-छंटाई को बहुत जरूरी बताते हुए संतोष कहती हैं कि ये आम और अनार से लेकर अंगूर-अमरुद सब पर लागू होता है, क्योंकि फल हमेशा नई टहनियों पर ही आते हैं. ख़ासकर वहां जहां सूरज की पूरी रौशनी पड़ती है. पौधों की लाइफ बढ़ाने, क्वालिटी और क्वांटिटी से भरपूर उत्पादन के लिए संतोष ने जैविक खेती अपनाई है. आज वो खाद से लेकर कीटनाशक तक खुद घर में तैयार करती हैं, जिससे उन्हें कई फायदे मिलते हैं.

ये भी पढ़ें - UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

तकनीक का इस्तेमाल है ज़रूरी
संतोष की इस सफलता में तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है. वो भले ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं, लेकिन फ़ार्म मशीनरी और दूसरे खेती किसानी से जुड़ी तकनीक को बहुत अहम मानती हैं. दूसरे किसानों को भी तकनीक से जुड़ कर बाग़वानी करने की सलाह देती हैं.
संतोष ने अपनी इस सफल बागवान बनने के सफ़र में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की भी मदद ली. उनका मानना है कि सभी किसानों को इसकी मदद लेनी चाहिए.

संतोष का मानना है कि समझदारी से की जाये तो खेती किसानी में बहुत फ़ायदा है. इसीलिए उन्होंने अपने बच्चों को भी खेती से जोड़े रखा है.

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDrip irrigationhorticulturekheti kisaniNews Potlirajasthan newsखेती किसानीतकनीक से तरक्कीसंतोष
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs