News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?
एग्री बुलेटिन

मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?

एक एकड़ जमीन में साल भर में दस बारह फसलों की खेती, लागत कम से कम आए इसके लिए ज्यादातर ख़ुद से बनायी हुई जुगाड़ू चीजों का इस्तेमाल, गौ मूत्र से बना पेस्टिसाइड्स का प्रयोग, सब्जियों की अगेती खेती, सब्जि

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Jun 2025· 2 min read

मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?

मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?

एक एकड़ जमीन में साल भर में दस बारह फसलों की खेती, लागत कम से कम आए इसके लिए ज्यादातर ख़ुद से बनायी हुई जुगाड़ू चीजों का इस्तेमाल, गौ मूत्र से बना पेस्टिसाइड्स का प्रयोग, सब्जियों की अगेती खेती, सब्जियों की तुड़ाई तड़के 3 बजे करना और फिर दूसरों के अपेक्षा कमाई ज़्यादा करना. यही सब बातें इंद्रजीत को दूसरे किसानों से अलग करती है.

जुगाड़ू तरीके से मचान बनाकर करते हैं मल्टीलेयर फार्मिंग
इंद्रजीत मौर्य उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मल्लपुर गांव के रहने वाले हैं. वो अपनी खेती में लागत कम करने के लिए हैंड मेड पॉलीहाउस, मल्चिंग, जुगाड़ू तरीके से मचान बनाकर मल्टीलेयर फार्मिंग करते हैं.

पानी की बचत के लिए लगाया है ड्रिप इरिगेशन
धान, गेहूं, गन्ना जैसी बहुत ज़्यादा पानी की ज़रूरत वाली फसलें उगाने के बजाय वे साल भर सब्ज़ियाँ उगाते हैं. उसमें भी उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाया हुआ है. इतना ही नहीं, खर्च बचाने के लिए वे खुद ही गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर इस्तेमाल करते हैं.

सुबह 3 बजे करते हैं खीरे जैसी फसल की तुड़ाई
दूसरे किसानों के मुकाबले उन्हें अपनी सब्जियों का बाजार में बेहतर दाम मिलता है क्योंकि वे एक दिन पहले तुड़ाई करने के बजाय सुबह 3 बजे खीरे जैसी फसल की तुड़ाई करते हैं और सुबह 6-7 बजे तक उसे बाजार में पहुंचा देते हैं. ऐसे में उनकी उपज दूसरों के मुकाबले ज्यादा ताजा रहती है, इसलिए उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है.

अगर आप भी कम जमीन वाले किसान हैं तो कम लागत में खेती से कमाई का ये तरीका जरूर देखें- -

News Potli.
Clip & Share
“

— मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDrip irrigationkheti kisanimultilayer farmingNews Potliuttar pradeshvegetables farmingखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs