News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक...राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक...राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

महाराष्‍ट्र में 25 मई यानी रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी. लेकिन उससे पहले प्री-मॉनसून की बारिश ने ही किसानों को बड़ा नुकसान कर दिया है. अब मॉनसून के आते ही किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. लेकिन कृषि

Pooja Rai

Pooja Rai·27 May 2025· 3 min read

महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक...राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक...राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

महाराष्‍ट्र में 25 मई यानी रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी. लेकिन उससे पहले प्री-मॉनसून की बारिश ने ही किसानों को बड़ा नुकसान कर दिया है. अब मॉनसून के आते ही किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. लेकिन कृषि विभाग की तरफ से किसानों को अभी बुवाई ना करने की सलाह दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक राज्‍य के ऐसे 425 रेवेन्‍यू डिवीजन मॉनसून के आते ही प्रभावित हुए हैं. राज्‍य के कृषि विभाग की तरफ से 2025-26 के खरीफ सीजन की बुवाई के लिए 156 लाख हेक्‍टेयर का अतिरिक्‍त लक्ष्‍य तय किया गया था. विभाग की तरफ से उर्वरक और बीजों की योजना पर काम जारी है, कई जिलों में मई के पहले हफ्ते से ही बारिश शुरू हो गई है. कृषि विभाग के अनुसार राज्‍य में गर्मी और बागवानी की फसलों को प्री-मॉनसून बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है. विभाग ने 23 मई तक 32 हजार हेक्‍टेयर तक में फसलों के चौपट होने का अनुमान लगाया है.

कपास की बुवाई में देरी
बारिश ने राज्‍य में कपास की बुवाई को भी प्रभावित किया है. शनिवार और रविवार यानी 24 और 25 मई को राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश हुई है. इसकी वजह से बुवाई में देरी हो रही है. कृषि विभाग के अनुसार अभी आठ से 10 दिन लगेंगे तब जाकर ये इलाके इतनी ज्‍यादा बारिश के असर से बाहर आ पाएंगे. अगर इस हफ्ते बारिश रुकती है तो भी किसानों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा और उसके बाद जब मॉनसून फिर से एक्टिव होगा तो बुवाई की योजना बनानी होगी.

ये भी पढ़ें - आधे घंटे के तूफान ने बर्बाद कर दी साल भर की मेहनत, केले की 30% फसल तबाह

कई हेक्‍टेयर में लगी फसल बर्बाद
कृषि विभाग के अनुसार अमरावती जिले में मॉनसून के पहले यानी 5 मई से 21 मई तक हुई बारिश से सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है. यहां पर 12,295 हेक्‍टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है जिसमें मूंग, प्‍याज, ज्‍वार, केला और संतरे जैसी अहम फसलें शामिल हैं. इसके बाद जलगांव और नासिक जिले में किसानों को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ. यहां पर 4500 हेक्‍टेयर में लगी मक्‍का, ज्‍वार, कई सब्जियों, बाजरा, प्‍याज, केला, पपीता की फसलें बारिश से चौपट हो चुकी हैं. प्री-मानसून ने नासिक के 12 तालुका को नुकसान पहुंचाया है. यहां 3100 हेक्‍टेयर की फसल बर्बाद हो चुकी है जिसमें अनार और आम की फसलें भी शामिल हैं.

इसी तरह से अहिल्‍यानगर में 1146 हेक्‍टेयर, जालना में 1726, हेक्‍टेयर, बुलढाणा में 2758 हेक्‍टेयर, चंद्रपुर में 1220 हेक्‍टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गईं. इसके अलावा गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, हिंगोली और नांदेड़ समेत राज्‍य के कुछ और खास जिलों का भी यही हाल है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक...राज्य के कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुवाई ना करने की दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimaharashtramonsoon seasonNews PotliPre monsoonखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs