News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र में बारिश से 8 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में सबसे ज्यादा नुकसान
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र में बारिश से 8 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में सबसे ज्यादा नुकसान

महाराष्ट्र में अगस्त की ज्यादा बारिश से करीब 8 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं, जिनमें मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी और उत्तर महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नांदेड और वाशीम जिले में सबसे ज्यादा नु

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Aug 2025· 2 min read

महाराष्ट्र में बारिश से 8 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में सबसे ज्यादा नुकसान

महाराष्ट्र में बारिश से 8 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में सबसे ज्यादा नुकसान

महाराष्ट्र में अगस्त की ज्यादा बारिश से करीब 8 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं, जिनमें मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी और उत्तर महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नांदेड और वाशीम जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कपास, सोयाबीन, तुर, मक्का और अनार की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान का सही आकलन नहीं हुआ और पिछली बीमा राशि भी अब तक नहीं मिली। सरकार ने सर्वे कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

महाराष्ट्र में अगस्त महीने की ज्यादा बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 187 तहसील और 654 गांवों में करीब 8 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी और उत्तर महाराष्ट्र के किसानों को झेलना पड़ा है।

इन जिलों में ज़्यादा नुकसान
सबसे बुरी तरह प्रभावित ज़िलों में नांदेड (2.85 लाख हेक्टेयर) और वाशीम (1.64 लाख हेक्टेयर) हैं, जबकि यवतमाल (92,000 हेक्टेयर) और बुलढाणा (89,000 हेक्टेयर) में भी भारी नुकसान हुआ है।

ये फसलें सबसे अधिक प्रभावित
यह बारिश उस समय हुई जब खरीफ की प्रमुख फसलें जैसे कपास और सोयाबीन अहम चरण में थीं। 39 लाख हेक्टेयर में बोई गई कपास फूल आने के दौर में थी और 50 लाख हेक्टेयर में बोई गई सोयाबीन पानी भरने से खराब हो गई। तुर (अरहर), मक्का और अनार के बागानों को भी काफी नुकसान हुआ है। सिर्फ अनार ही नहीं, उत्तर महाराष्ट्र की उड़द की फसल भी बर्बाद हो गई है।

ये भी पढ़ें - भारत में ड्यूटी-फ्री कपास आयात की अवधि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

मुआवजे को लेकर किसान परेशान
रिपोर्ट के मुताबिक किसानों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी उनके खेतों में नुकसान का सही आकलन करने नहीं पहुंचे, और पिछली बार के बीमा दावे भी अभी तक नहीं मिले हैं। इस बार हुए नए नुकसान के बाद वे मुआवजे को लेकर और भी परेशान हैं।

सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि सरकार सभी प्रभावित किसानों की मदद करेगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कृषि विभाग को सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इधर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार से राज्य को “wet drought” घोषित करने और प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की मदद देने की मांग की है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में बारिश से 8 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में सबसे ज्यादा नुकसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsheavy rain in maharashtrakheti kisaniMarathwadaNews Potliखेती किसानीमहाराष्ट्र
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs