News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों में किसान आत्महत्याओं की स्थिति बेहद गंभीर है। महाराष्ट्र में जनवरी–सितंबर 2025 के बीच 781 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि कर्नाटक में नवंबर 2025 तक 377 मामले दर्ज हु

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Dec 2025· 3 min read

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों में किसान आत्महत्याओं की स्थिति बेहद गंभीर है। महाराष्ट्र में जनवरी–सितंबर 2025 के बीच 781 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि कर्नाटक में नवंबर 2025 तक 377 मामले दर्ज हुए। दोनों ही जगह आत्महत्याओं की बड़ी वजह कर्ज़, फसल नुकसान और मौसम है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक—दोनों राज्यों से सामने आए ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में किसान आत्महत्याओं का संकट कितना गहरा और लगातार बना हुआ है। महाराष्ट्र में जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 781 किसानों ने आत्महत्या की है। इसकी मुख्य वजहें कर्ज़ का बढ़ता बोझ, फसल का लगातार खराब होना और अत्यधिक बारिश से होने वाला नुकसान बताई गई हैं। यह जानकारी राज्य के राहत व पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव ने विधान परिषद में एक लिखित जवाब में दी।

2025 में अब तक 6,669 किसान आत्महत्याएँ दर्ज
इन नौ महीनों में आत्महत्या करने वाले किसानों में विदर्भ के 296 और मराठवाड़ा के 212 किसान शामिल हैं। NCRB 2023 की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में हर 2 किसान आत्महत्याओं में से एक महाराष्ट्र से होती है। वर्ष 2025 में अब तक महाराष्ट्र में 6,669 किसान आत्महत्याएँ दर्ज हुईं, जिनमें 4,150 मामले महाराष्ट्र के किसानों और 2,519 कृषि मज़दूरों से जुड़े हैं। यह संकेत है कि राज्य में कृषि संकट की स्थिति कितनी गहरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

कर्नाटक में भी चिंताजनक तस्वीर
इसी दौरान कर्नाटक की ताज़ा सरकारी रिपोर्ट भी चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर 2025 तक राज्य में कुल 377 किसान आत्महत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 331 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 46 मामलों की जाँच अभी भी लंबित है। पूरी हुई जांच में से 310 किसानों को मुआवज़े के योग्य पाया गया है। कर्नाटक के कई जिलों में स्थिति अधिक गंभीर है—कलबुर्गी में 40, बेलगावी में 36, रायचूर में 27, मैसूरू में 32, मांड्या में 15 और चित्रदुर्ग में 25 मामले दर्ज हुए हैं। यह दर्शाता है कि राज्य के अनेक हिस्सों में किसान आज भी गहरे आर्थिक व मानसून-संबंधी संकटों से जूझ रहे हैं।

सरकार क्या कर रही है?
महाराष्ट्र में सरकार ने कहा है कि किसानों पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए फसल के उचित दाम, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, फसल नुकसान का समय पर मुआवज़ा और आपदा राहत केंद्रों की सक्रियता जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इसी साल मार्च में मराठवाड़ा और विदर्भ में 250 आत्महत्याएँ रिपोर्ट हुई थीं, जिनमें से 102 को मुआवज़े के योग्य पाया गया, 62 को अपात्र माना गया और 86 की जांच जारी है। योग्य पाए गए 102 किसानों में से 77 परिवारों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा मिल चुका है।

मौजूदा उपाय पर्याप्त नहीं
दोनों राज्यों की रिपोर्टें यह स्पष्ट करती हैं कि किसानों पर प्राकृतिक आपदाओं, कर्ज़ और बाज़ार की अस्थिरता का दबाव लगातार बढ़ रहा है। राहत और मुआवज़े के प्रयास जारी जरूर हैं, लेकिन जमीनी हालात यह बताते हैं कि मौजूदा उपाय किसानों की गहरी आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए अभी भी पर्याप्त साबित नहीं हो रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र और कर्नाटक में बढ़ता किसान संकट, आत्महत्याओं के आंकड़े चिंताजनक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmer suicidekarnataka newskheti kisanimaharashtra farmerNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs