News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

बिहार सरकार(Bihar Government) राज्य में कृषि के सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य में वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मशरूम उत्प

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jun 2025· 2 min read

मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

बिहार सरकार(Bihar Government) राज्य में कृषि के सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य में वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मशरूम उत्पादन(Mushroom Production) को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना राज्य में मशरूम उत्पादन को संगठित और आधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

अगर आप बिहार के निवासी हैं और खेती में कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो योजना आपके लिए है। बिहार सरकार राज्य में मशरुम की खेती (Mushroom Farming) को बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए 4 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी गई है। इसकी खेती के लिए सरकार किसानों को 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।इस योजना के तहत प्राइवेट सेक्टर में मशरूम उत्पादन से जुड़ी अलग-अलग इकाइयों की स्थापना के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। इसमें वातानुकूलित मशरूम उत्पादन यूनिट, कम्पोस्ट यूनिट और स्पॉन यूनिट शामिल हैं।

लागत का 40 फीसदी अनुदान
मशरूम उत्पादन और कम्पोस्ट यूनिट की यूनिट कॉस्ट 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर 40 फीसदी यानी 12 लाख रुपये का सहायतानुदान दिया जाएगा। स्पॉन यूनिट के लिए 20 लाख रुपये की लागत पर 40 फीसदी यानी 8 लाख रुपये अनुदान निर्धारित है। इसके अलावा छोटे पैमाने पर उत्पादन के लिए 2 लाख रुपये की यूनिट कॉस्ट पर 50 फीसदी यानी 1 लाख रुपये प्रति यूनिट अनुदान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - ‘ट्रैक्टर चालित प्लास्टिक मल्च लेयर-कम-प्लांटर’ की विशेषताएं जानें

ऑनलाइन आवेदन करें
पात्र किसानों को डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मंजूर किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और इच्छुक किसान को समय पर फायदा मिल सके।आवेदन के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, जिसमें किसान का आधार कार्ड, किसान का पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन की अपडेटेड रसीद और किसान रजिस्ट्रेशन रसीद शामिल है।

मशरूम यूनिट पर सब्सिडी का फायदा बिहार के किसान ही उठा सकते हैं। इसके लिए किसान बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की आफिशियल वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisanimushroom farmingNews Potlisubsidyखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs