News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

कृषि मशीनरी से खेती में तेजी और कुशलता आती है, जिससे न सिर्फ किसानों का समय बचता है, बल्कि उत्पादन भी बढ़ता है। इससे खेती में बढ़ती मजदूरी लागत भी कम होती है। किसानों की मदद के लिए केंद्र समेत कई राज्

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Apr 2025· 2 min read

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

कृषि मशीनरी से खेती में तेजी और कुशलता आती है, जिससे न सिर्फ किसानों का समय बचता है, बल्कि उत्पादन भी बढ़ता है। इससे खेती में बढ़ती मजदूरी लागत भी कम होती है। किसानों की मदद के लिए केंद्र समेत कई राज्य सरकारें कृषि मशीनरी पर भारी सब्सिडी देती हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार 'कृषि यंत्र अनुदान योजना' के तहत कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार विभिन्न कृषि उपकरणों पर 30% से 50% तक की सब्सिडी दे रही है। कृषि यंत्र के आधार पर सब्सिडी की राशि 40 हजार से 60 हजार रुपये तक हो सकती है। इस योजना के तहत पैडी स्ट्रॉ चॉपर, श्रेडर, मल्चर, रोटरी स्लेशर और हाइड्रोलिक हल पर सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा बेलिंग मशीन, क्रॉप रीपर, स्ट्रॉ रेक और पावर स्प्रेयर/बूम स्प्रेयर, सबसॉइलर कृषि उपकरण, लेजर लैंड लेवलर, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर और पल्वराइजर पर भी सब्सिडी दी जाएगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृषि यंत्रों की पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - कृषि ड्रोन पर 141.39 करोड़ रुपये खर्च, मिट्टी की सेहत सुधारने पर काम कर रही सरकार

आवेदन का तरीका
पात्र किसान इस योजना का आवेदन कंप्यूटर सेंटर में जाकर करवा सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए (https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification) वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को चुनने के लिए लॉटरी मॉडल के साथ ऑन-डिमांड मॉडल भी है। इस मॉडल के तहत कुछ कृषि मशीनें बिना लॉटरी के उपलब्ध हैं। इस मॉडल के तहत आवेदन करने वाले किसानों को बजट के आधार पर मंजूरी दी जाएगी। इस मॉडल के तहत लाभार्थी के रूप में चयन होने पर किसानों को एसएमएस मिलेगा।आवेदन के बाद लॉटरी मॉडल के तहत लाभार्थियों का चयन होगा।
अगर किसान का चयन नहीं हुआ है, तो उसे जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।

ज़रूरी डॉक्युमेंट्स

आधार कार्ड

बैंक खाते की जानकरी

किसान के भूमि स्वामित्व के दस्तावेज

ट्रैक्टर से चलने वाले कृषि उपकरणों के लिए ट्रैक्टर पंजीकरण कार्ड

योजना के तहत जमा की गई सुरक्षा जमा राशि का डिमांड ड्राफ्ट

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture machineryagriculture newskheti kisanimadhya pradeshNews Potlisubsidy on agricultural equipmentsखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs