News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में 'कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में 'कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट

मध्‍य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार कृषि क्षेत्र में एक नई पहल शुरू की है. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 15 अप्रैल को "कृषक कल्याण मिशन" के प्रस्

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·16 Apr 2025· 2 min read

मध्य प्रदेश में 'कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट

मध्य प्रदेश में 'कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट

मध्‍य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार कृषि क्षेत्र में एक नई पहल शुरू की है. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 15 अप्रैल को "कृषक कल्याण मिशन" के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस मिशन का उद्देश्य किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषक कल्याण मिशन (केकेएम) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई. साथ ही सरकार ने राज्‍य में कृषि उत्‍पादकता, फसल उत्‍पादन और कृषि‍ बजट में हुई वृद्धि को लेकर आंकड़े भी जारी की है.

राज्य के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि "कृषक कल्याण मिशन" पहल से किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग और खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं को एक साथ लाती है.

मिशन का उद्देश्य
मिशन के उद्देश्यों में किसानों की आय बढ़ाना, जलवायु के अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना, टिकाऊ प्रथाओं को अपनाना, जैव विविधता और पारंपरिक कृषि ज्ञान को संरक्षित करना, पोषण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों की उपज के लिए उचित मूल्य की गारंटी देना शामिल है. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मिशन की आम सभा के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्य सचिव कार्यान्वयन के लिए कार्यकारी समिति के प्रमुख होंगे. इसके अलावा जिला स्तर पर कलेक्टर मिशन की अध्यक्षता करेंगे और इसे चलाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें - केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

कृषि विकास दर बढ़कर 2024 में 9.8 प्रतिशत हुआ
आंकड़ों के मुताबिक़ मध्य प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है. कृषि उत्पादकता (किलोग्राम प्रति हेक्टेयर) 2002-2003 में 1,195 से बढ़कर 2024 में 2,393 हो गई है यानी 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. फसल उत्पादन (लाख मीट्रिक टन) में 323 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2002-2003 में 224 से बढ़कर 2024 में 723 हो गया है. कृषि विकास दर 2002-2003 में 3 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 9.8 प्रतिशत हो गई है. इसके साथ ही कृषि बजट 2002-2003 में 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 27,050 करोड़ रुपये हो गया है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में 'कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture budgetagriculture newskheti kisaniKrishi Kalyan Missionmadhya pradeshNews Potliखेती किसानी
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs