News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम

देश भर में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई का समय आ गया है. इसकी सरकारी खरीद भी कई राज्यों में शुरू हो चुकी है. देश के कई हिस्सों में बारिश और मौसम में बदलाव के कारण फसल का नुकसान भी हुआ है. ऐसे

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Mar 2025· 2 min read

मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम

मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम

देश भर में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई का समय आ गया है. इसकी सरकारी खरीद भी कई राज्यों में शुरू हो चुकी है. देश के कई हिस्सों में बारिश और मौसम में बदलाव के कारण फसल का नुकसान भी हुआ है. ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. अब राज्य के किसानों से 15 मार्च से सरकारी खरीद शुरू की जाएगी.

पहले मध्य प्रदेश में किसानों से गेहूं की खरीद की तारीख 1 मार्च तय की गई थी. लेकिन, अब इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में 1 मार्च से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में खरीद शुरू की गई थी. लेकिन, विपरीत मौसम स्थितियों के चलते मंडी में आए गेहूं में अतिरिक्त नमी पाई गई. इसलिए अब 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के हवाले से कहा गया है कि इस साल गेहूं की फसल की कटाई में देरी हुई है और मंडियों में आने वाले गेहूं में नमी अधिक देखी गई है. इसकी वजह से गेहूं खरीद की तारीख को आगे बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें - बाज़ार में MSP से कम कीमत पर बिक रहा कपास, CCI ने कहा किसानों को नुकसान से बचाने के लिए जारी रखेंगे ख़रीद

गेहूं की सरकारी खरीद 5 मई तक होगी
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से कहा गया है कि मध्य प्रदेश में 15 मार्च 2025 से गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसानों से कहा गया है कि अगर आप अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, तो समय पर पंजीकरण कराना न भूलें. बता दें कि एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद 5 मई तक चलने वाली है.

MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते सप्ताह कहा कि सरकार इस वर्ष गेहूं किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करेगी. यानी MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं के MSP में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी करके 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP से 175 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimadhya pradeshmsp for wheatNews Potliwheat procurementखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs