News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्‍य के हर संभाग में किसान मेला लगाने की योजना बनाई है. किसान मेले की शुरुआत उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी. मध्‍य प्रदेश ने देश में खेती-किसानी, बागवानी और इससे जुड़े क्ष

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·22 Apr 2025· 2 min read

मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्‍य के हर संभाग में किसान मेला लगाने की योजना बनाई है. किसान मेले की शुरुआत उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी. मध्‍य प्रदेश ने देश में खेती-किसानी, बागवानी और इससे जुड़े क्षेत्रों में एक अच्‍छा मुकाम हासिल किया है. राज्य सरकार का मानना है कि कृषि क्षेत्र में और अधिक विकास हो इसके लिए किसानों को जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। इसी क्रम में किसानों को नई तकनीक की जानकारी, फ़सल उत्पादन में खेत की मिट्टी का महत्व, खेती के अलग अलग तरीके बताने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में कृषि मेले का आयोजन शुरू करने जा रही है।

राज्‍य के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना के मुताबिक राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागों में किसान मेला लगाएगी. उज्जैन संभाग में 3 मई को मंदसौर में पहला किसान मेला लगेगा. इन मेलों में किसानों को कृषि, फूड प्रोसेस‍िंग, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी लैटेस्‍ट जानकारी दी जाएगी.उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. मेले में प्रदर्शनी लगाकर भी किसानों को कृषि तकनीकों और कृषि उपकरणों की जानकारी दी जाएगी. वहीं, अक्टूबर में एक राज्य स्तरीय किसान मेला भी लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें - ड्रैगन फ्रूट, कीवी और मोटे अनाज का बढ़ेगा रकबा, खेती के लिए उत्तराखंड सरकार किसानों को देगी 80% तक सब्सिडी

'मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन' को दी गई मंजूरी
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने एक साल में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य तय किया है. इस कदम से किसानों को अन्‍नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता बनने में मदद मिलेगी. सरकार ने इसके लिए अभियान शुरू चलाकर किसानों से आवेदन मंगाए हैं. मंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने 'मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन' को मंजूरी दी है. इस पहल के जरिए कृषि से जुड़े विभागों की योजनाएं एक मंच पर आ जाएंगी. ऐसा होने से किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और उन्‍हें इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश के हर संभाग में लगेंगे किसान मेले, 3 मई को उज्‍जैन संभाग के मंदसौर जिले से होगी शुरुआत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanikisan melamadhya pradeshNews Potliखेती किसानी
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs