News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश के किसानों को 12,000 रुपये मिल रहा सालाना
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश के किसानों को 12,000 रुपये मिल रहा सालाना

मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है. वहीं, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रही है. यानी रा

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Jun 2025· 3 min read

मध्य प्रदेश के किसानों को 12,000 रुपये मिल रहा सालाना

मध्य प्रदेश के किसानों को 12,000 रुपये मिल रहा सालाना

मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है. वहीं, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रही है. यानी राज्य के किसानों को हर 4 महीने में 4,000 रुपये की मदद मिलेगी.

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है, जो राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 47% का योगदान करता है. कृषि क्षेत्र में 2002-2003 से 2024 तक उल्लेखनीय प्रगति हुई है. कृषि विकास दर 3% से बढ़कर 9.8% हो गई है. वहीं कृषि उत्पादन में 200% से अधिक की वृद्धि हुई है, जो 2002-2003 में 224 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024 में 723 लाख मीट्रिक टन हो गई है. राज्य का कृषि उत्पादन और बढ़े, किसानों की आमदनी बढ़े, किसान आत्मनिर्भर हों. इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. और लगातार प्रयास कर रही है.

इसी क्रम में राज्य में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलायी जा रही है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. वैसे तो देश भर के किसानों को केंद्र सरकार PM Kisan योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये देती ही है. ऐसे में राज्य के किसानों को सालाना 12000 रुपये मिलते हैं, जिससे वह आसानी से अपना कृषि कार्य कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - 26 जून को इंदौर में सोयाबीन उत्पादन पर और 27 जून को गुजरात में कपास उत्पादन पर होगी बैठक: शिवराज सिंह

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फायदा वैसे किसान उठा सकते हैं जिनका नाम PM Kisan योजना की लाभार्थी सूची में है. आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में खाते में आती है.

ये किसान पात्र नहीं
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ नियम शर्तें लागू है. अगर किसान आयकर भरता है तो वह इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता है. ऐसे किसान जो वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पद पर रहा हो, मौजूदा या पूर्व विधायक, सांसद, मेयर, पंचायत के चेयरमैन, केंद्र व राज्य में सरकारी नौकरी में कार्यरत, सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कर्मचारी और जिनकी भी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है, इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते हैं.

जरूरी बातें
इस योजना से जुड़ने के लिए फार्मर आईडी, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र आदि जरूरी होंगे.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश के किसानों को 12,000 रुपये मिल रहा सालाना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimadhya pradeshNews PotliPM Kisanखेती किसानीमुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs