News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मखाना बोर्ड गठन: बिहार के मखाना किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद
एग्री बुलेटिन

मखाना बोर्ड गठन: बिहार के मखाना किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद

केंद्र सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया है, जिससे लगभग पांच लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इससे मखाना उत्पादन, प्रोसेसिंग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पिछले सालों में उत्पादन का क्षेत्र 13,000 स

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Sep 2025· 2 min read

मखाना बोर्ड गठन: बिहार के मखाना किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद

मखाना बोर्ड गठन: बिहार के मखाना किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद

केंद्र सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया है, जिससे लगभग पांच लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इससे मखाना उत्पादन, प्रोसेसिंग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पिछले सालों में उत्पादन का क्षेत्र 13,000 से 35,224 हेक्टेयर तक बढ़ा है और राजस्व भी 3.83 करोड़ से 17.52 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। बोर्ड से किसानों की आय और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

पटना। केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड (Makhana Board) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस कदम से बिहार के लगभग पांच लाख मखाना किसानों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। बोर्ड के गठन से मखाना प्रोसेसिंग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। देश में मखाने का लगभग 85 प्रतिशत उत्पादन बिहार करता है।

बिहार सरकार के प्रयासों से पिछले 12 वर्षों में मखाना उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि हुई है और उत्पादकता में सुधार आया है। वर्ष 2019-20 में शुरू की गई मखाना विकास योजना के तहत विशेष रूप से स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 की खेती को बढ़ावा दिया गया। योजना के अंतर्गत बिहार के 10 जिलों में मखाना उत्पादन का विस्तार हुआ और किसानों को भंडार गृह निर्माण, मखाना महोत्सव आयोजन जैसे अन्य वित्तीय सहायता भी दी जाती रही है। अब मखाना बोर्ड के गठन से किसानों की आय बढ़ाने के साथ कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उत्पादन का रकबा तीन गुना बढ़ा
वर्ष 2012 तक बिहार में मखाना की खेती लगभग 13,000 हेक्टेयर में होती थी। मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम से यह रकबा बढ़कर 35,224 हेक्टेयर हो गया है।

ये भी पढ़ें - नवरात्रि पर किसानों को मिला बड़ा तोहफा: जीएसटी सुधार और नए कृषि उपकरणों का वितरण

प्रमुख जिलों में मखाना का उत्पादन
बिहार में मखाना का उत्पादन मुख्य रूप से दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिलों में होता है।

राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि
मछली पालन के साथ मखाना उत्पादन में तेजी से वृद्धि के कारण उत्पादकों की आय बढ़ी है। वर्ष 2005 में मछली/मखाना जलकरों से राजस्व प्राप्ति 3.83 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 17.52 करोड़ रुपये हो गई। राजस्व में यह 4.57 गुना की वृद्धि दर्शाता है।बोर्ड के गठन से मखाना किसानों को नई तकनीक, प्रशिक्षण और बाज़ार तक बेहतर पहुँच मिलेगी, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मखाना बोर्ड गठन: बिहार के मखाना किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisanimakhana boardmakhana farmingNews Potliकिसान समाचार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs