News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी...मधुबनी में बोले पीएम मोदी
एग्री बुलेटिन

मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी...मधुबनी में बोले पीएम मोदी

'हमने मखाने को GI टैग दिया है यानी मखाना इसी धरती का उत्पाद है, इस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है. मखाना रिसर्च सेंटर को भी नेशनल स्टेटस दिया गया है. बजट में जिस मखाना बोर्ड की घोषणा की गई है, वो बनने स

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Apr 2025· 2 min read

मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी...मधुबनी में बोले पीएम मोदी

मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी...मधुबनी में बोले पीएम मोदी

'हमने मखाने को GI टैग दिया है यानी मखाना इसी धरती का उत्पाद है, इस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है. मखाना रिसर्च सेंटर को भी नेशनल स्टेटस दिया गया है. बजट में जिस मखाना बोर्ड की घोषणा की गई है, वो बनने से मखाना किसानों का भाग्य बदलेगा.'

ये बातें मधुबनी में पंचायती राज पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कही. उन्होंने कहा कि मखाना, आज देश और दुनिया के लिए सुपरफूड है, लेकिन मिथिला की तो ये संस्कृति का हिस्सा है. इसी संस्कृति को ही हम यहां की समृद्धि का भी सूत्र बना रहे हैं. बता दें कि कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का फैसला लिया. इससे बिहार, खासकर मिथिलांचल के हजारों मखाना किसानों को फायदा होगा. मखाना बोर्ड बनने से इस पर रिसर्च बढ़ने के साथ ही इसके व्यापार और कारोबार को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी. मखाना को GI टैग, मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी, मधुबनी में बोले पीएम मोदी

जीविका दीदी के बारे में कहा
पीएम मोदी ने कहा, देश में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए, रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर बनाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है. बिहार में चल रहे 'जीविका दीदी' कार्यक्रम से अनेक बहनों का जीवन बदला है. आज ही यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूहों को करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई है. इससे बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को और बल मिलेगा.
उन्होंने कहा आज ही बिहार के करीब 1.5 लाख परिवार अपने नए पक्के घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं. देश भर के 15 लाख गरीब परिवारों को नए घरों के निर्माण के स्वीकृति पत्र भी दिए गए हैं. इनमें भी 3.5 लाख लाभार्थी हमारे बिहार के ही हैं. आज ही करीब 10 लाख गरीब परिवारों को उनके पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी गई है. इसमें बिहार के 80 हजार ग्रामीण परिवार और 1 लाख शहरी परिवार शामिल हैं.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मखाना को GI टैग, मखाना रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय दर्जा, मखाना बोर्ड से किसानों की किस्मत बदलेगी...मधुबनी में बोले पीएम मोदी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbiharkheti kisaniMADHUBANImithila makhanaNews Potlipm modiखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs