News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन
एग्री बुलेटिन

मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन

कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का कम पानी में उगने वाली लाभकारी फसल है और सरकार किसानो

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Dec 2025· 3 min read

मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन

मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन

कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का कम पानी में उगने वाली लाभकारी फसल है और सरकार किसानों को अनुदान, बीज, मशीन व तकनीकी सहायता देकर मक्का की खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक टिकाऊ बनेगी।

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम' योजना के तहत बुधवार को हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय, कानपुर में मक्का पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे। उन्होंने किसानों, कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर
कार्यशाला में कृषि मंत्री शाही ने बताया कि मक्का उत्पादन के क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। मक्का का इस्तेमाल पोल्ट्री फीड, पशु आहार, प्रोसेस्ड फूड, स्टार्च और इथेनॉल उत्पादन में होता है। साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और उद्योग बढ़ने से होटल क्षेत्र में स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

मक्का का क्षेत्रफल 10.85 लाख हेक्टेयर
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मक्का की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसम में होती है, लेकिन खरीफ इसका मुख्य सीजन है। इस समय प्रदेश में मक्का का क्षेत्रफल 10.85 लाख हेक्टेयर, उत्पादन 30.55 लाख मीट्रिक टन और औसत उत्पादकता 28.15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। रबी और जायद सीजन में मक्का का रकबा और उत्पादन बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं।उन्होंने कार्यशाला में यह भी बताया गया कि धान–गेहूं फसल चक्र के कारण प्राकृतिक संसाधनों का अधिक दोहन, मिट्टी की सेहत खराब होना और खेती की लागत बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। मक्का की खेती को बढ़ावा देकर इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - नकली खाद, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर योगी सरकार सख्त, NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश

कितना है बजट
आपको बता दें कि 'त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एक राज्य पोषित योजना है, जिसे चार वर्षों (2024-25 से 2027-28) तक प्रदेश के 75 जिलों में लागू किया जाएगा। योजना का कुल बजट 14,656.45 करोड़ रुपये है। वर्ष 2025-26 में 27.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कई तरह के अनुदान दिए जाएंगे
योजना के तहत किसानों को कई तरह के अनुदान दिए जाएंगे जैसे देसी मक्का पर ₹3000 प्रति एकड़, संकर मक्का पर ₹4600 प्रति एकड़, पॉपकॉर्न मक्का पर ₹4600 प्रति एकड़, बेबी कॉर्न पर ₹16,000 प्रति एकड़ और स्वीट कॉर्न पर ₹20,000 प्रति एकड़ है। इसके अलावा, संकर बीज, मक्का छिलाई मशीन, बैच ड्रायर और पॉपिंग मशीन पर भी सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को मक्का की खेती के लिए गोष्ठी, मेले, कार्यशालाएं और भ्रमण कार्यक्रमों के जरिए लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimaize farmingNews PotliSurya pratap shahiखेती किसानीत्वरित मक्का विकास कार्यक्रम
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs