News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर
एग्री बुलेटिन

मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

देश की बड़ी मंडियों में शुमार मध्‍य प्रदेश की मंदसौर मंडी से एक बार फिर भारी मात्र में किसानों की उपज बर्बाद होने की ख़बर सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के चलते सैकड़ों किसानों का लहसुन बह गया या ब

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Jun 2025· 2 min read

मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद,  कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

देश की बड़ी मंडियों में शुमार मध्‍य प्रदेश की मंदसौर मंडी से एक बार फिर भारी मात्र में किसानों की उपज बर्बाद होने की ख़बर सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के चलते सैकड़ों किसानों का लहसुन बह गया या बुरी तरह भीग गया। इसकी बड़ी वजह मंदसौर मंडी प्रशासन की लापरवाही बतायी जा रही है।

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश का यह मंदसौर क्षेत्र लहसुन प्याज का बड़ा गढ़ माना जाता है। यहाँ से पूरे देश में लहसुन प्याज जाता है। लेकिन यहाँ के किसानों को एक बार फिर से अनदेखी और अव्‍यवस्‍था के चलते मंगलवार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद किसानों का कहना है कि मंडी में शेड की कमी और जल निकासी की अव्यवस्था के चलते ये नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि व्यापारियों ने मौके का फायदा उठाकर लहसुन के दाम 500 रुपये तक गिरा दिए।

मंडी प्रशासन की लापरवाही है वजह
मीडिया से बात कर किसानों ने बताया कि व्यापारियों का माल शेड में पड़ा रहने से किसानों को परेशान होना पड़ता है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन की लापरवाही से हमेशा उन्‍हें नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार मंडी प्रशासन को बोलने के बाद भी अब तक समस्‍या का समाधान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे करीब 55 लाख Moringa के पौधे

पिछले साल दिसंबर में भी ऐसा हुआ था
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मंडी में किसानों की लहसुन बारिश के पानी में बही हो। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में बेमौसम बारिश में किसानों की लाखों रुपये की लहसुन पानी में बह गई थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। तब न्यूज़ पोटली टीम ने मौके पर जाकर किसानों से बात की थी।

देखिए रिपोर्ट -

News Potli.
Clip & Share
“

— मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgarlic farmingHeavy rainkheti kisanimadhya pradeshMandsaurNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs