News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
एग्री बुलेटिन

भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि अगले 5 साल में भारत कृषि और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को दोगुना करने और भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलने की योजना बना रहा है। साथ ही, खाद्य सुरक्

NP

Pooja Rai·Correspondent·15 Oct 2025· 2 min read

भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि अगले 5 साल में भारत कृषि और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को दोगुना करने और भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलने की योजना बना रहा है। साथ ही, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत रखना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि अगले पांच साल में भारत कृषि और कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को दोगुना करने और भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलने की योजना बना रहा है। उन्होंने यह बात भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BRIC) 2025 के मौके पर वीडियो संदेश में कही।

खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर जोर
जोशी ने कहा कि भारत वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता बनी रहेगी।

गुणवत्ता, सुरक्षा और किफायती मूल्य सुनिश्चित करना
मंत्री ने बताया कि सरकार का फोकस फसल से लेकर उपभोक्ता तक पूरे सप्लाई चेन में गुणवत्ता, सुरक्षा और किफायती मूल्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ सबसे बड़ा चावल उत्पादक और निर्यातक ही नहीं, बल्कि हर घर में खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला देश भी है।

ये भी पढ़ें - पंजाब के किसानों को बड़ी राहत, बाढ़ पीड़ितों और फसल नुकसान की भरपाई का ऐलान

भविष्य की योजनाएं
जोशी ने बताया कि सरकार PDS सुधारने, निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और किसानों के लिए नए अवसर बनाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही ट्रेसबिलिटी और लेबलिंग जैसे सिस्टम से गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सस्टेनेबल और वैल्यू-एडेड राइस प्रोडक्ट्स का विकास होगा।

किसान और उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण
मंत्री ने कहा, "हमारा दृष्टिकोण किसान पहले और उपभोक्ता केंद्रित है। निर्यात में बढ़ोतरी किसान की समृद्धि और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा के साथ जुड़ी होगी।" उन्होंने सभी से बड़े सपने देखने और साहसिक योजना बनाने की अपील की ताकि भारत का कृषि बाजार में पूरा potential हासिल किया जा सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIndian ricekheti kisaniUnion Minister Pralhad Joshiखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs