News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में वनस्पति तेल का आयात 51% बढ़ा, रिफाइंड तेलों का आयात हुआ शून्य
एग्री बुलेटिन

भारत में वनस्पति तेल का आयात 51% बढ़ा, रिफाइंड तेलों का आयात हुआ शून्य

सितंबर में भारत का वनस्पति तेल आयात 51% बढ़कर 16.39 लाख टन पहुंच गया, जिसमें कच्चे पाम तेल की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने से रिफाइंड तेलों का आयात शून्य हो गया।

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Oct 2025· 2 min read

भारत में वनस्पति तेल का आयात 51% बढ़ा, रिफाइंड तेलों का आयात हुआ शून्य

भारत में वनस्पति तेल का आयात 51% बढ़ा, रिफाइंड तेलों का आयात हुआ शून्य

सितंबर में भारत का वनस्पति तेल आयात 51% बढ़कर 16.39 लाख टन पहुंच गया, जिसमें कच्चे पाम तेल की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने से रिफाइंड तेलों का आयात शून्य हो गया और देश के रिफाइनिंग उद्योग को बढ़ावा मिला।

सितंबर महीने में देश में वनस्पति तेलों का आयात 51% बढ़कर 16.39 लाख टन तक पहुंच गया है। यह उछाल मुख्य रूप से कच्चे पाम तेल (CPO) के आयात में बढ़ोतरी के कारण आया है। जबकि, रिफाइंड तेलों का आयात 2021 के बाद पहली बार शून्य पर पहुंच गया है। यह जानकारी सॉलवेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने दी। पिछले साल सितंबर 2023 में यह आयात 10.87 लाख टन था।

सरकार के फैसले से रिफाइंड तेल का आयात घटा
रिफाइंड तेलों के आयात में गिरावट की बड़ी वजह सरकार का वह कदम है जिसमें कच्चे पाम ऑयल और रिफाइंड आरबीडी पामोलीन के बीच आयात शुल्क का अंतर 8.25% से बढ़ाकर 19.25% कर दिया गया था। यह फैसला 31 मई 2024 से लागू हुआ। इससे रिफाइंड तेलों का आयात महंगा हो गया और देश के रिफाइनिंग उद्योग को बढ़ावा मिला। सितंबर 2023 में जहां 84,279 टन रिफाइंड तेल आया था, वहीं इस साल एक भी टन नहीं आया।

ये भी पढ़ें - Global AgXelerate: भारत के किसानों को वैश्विक कृषि नवाचार से जोड़ने वाला मंच

कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात भी बढ़ा
बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे पाम तेल (CPO) का आयात 4.32 लाख टन से बढ़कर 8.24 लाख टन हो गया।
कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात 1.52 लाख टन से बढ़कर 2.72 लाख टन तक पहुंचा।
कच्चे सोयाबीन तेल का आयात भी 3.84 लाख टन से बढ़कर 5.03 लाख टन हो गया।
हालांकि, कच्चे पाम कर्नेल ऑयल (CPKO) का आयात घटकर 4,255 टन रह गया।

देश में बढ़ा तेल का स्टॉक
SEA के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक देश के विभिन्न बंदरगाहों पर 20 लाख टन खाद्य तेल का स्टॉक मौजूद था, जो पिछले महीनों से ज्यादा है।भारत अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल आयातक देश है।

पाम तेल – इंडोनेशिया और मलेशिया से

सोयाबीन तेल – अर्जेंटीना, ब्राजील और रूस से

सूरजमुखी तेल – रूस और यूक्रेन से आयात किया जाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में वनस्पति तेल का आयात 51% बढ़ा, रिफाइंड तेलों का आयात हुआ शून्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsNews Potlirefined oil importsVegetable oil importsसॉलवेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs