News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?
एग्री बुलेटिन

भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

रबी की फसलों को लेकर केंद्र सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं। 4 फरवरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक रबी फसलों की कुल बुवाई 66,10,300 हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो

NP

Jalish·Reporter·05 Feb 2025· 3 min read

भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

रबी की फसलों को लेकर केंद्र सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं। 4 फरवरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक रबी फसलों की कुल बुवाई 66,10,300 हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। पिछले साल 65,14,200 हेक्टेयर की बुवाई की गई थी। वक्त से पहले आती गर्मी की वजह से भले से किसान उत्पादन को लेकर परेशान हों, लेकिन सरकारी आंकड़ों की माने तो गेहूं की खेती का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 4 फरवरी 2025 तक गेहूं की बुवाई 32,43,800 हेक्टेयर में की जा चुकी थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 31,83,300 हेक्टेयर था। गेहूं का सामान्य क्षेत्रफल 31,23,500 हेक्टेयर है।

इसके अलावा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रबी सीजन के दौरान धान की खेती भी बढ़ी है। इस साल धान की बुवाई 4,25,400 हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल के 4,05,900 हेक्टेयर से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: ‘भारत नारियल उत्पादन में दुनिया में नंबर एक है’….संसद में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

दलहन की खेती

दलहन, रबी मौसम की एक प्रमुख फसल है। इस साल दलहन की बुवाई का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 14,08,900 हेक्टेयर में दलहन की बुवाई हुई है, जो पिछले साल के मुकाबिले 13,78,000 हेक्टेयर से ज्यादा है। इसमें चना 9,85,500 हेक्टेयर, मसूर 1,74,300 हेक्टेयर, मटर 79,400 हेक्टेयर और उड़द 61,200 हेक्टेयर शामिल हैं। हालांकि, दलहन का सामान्य क्षेत्रफल लगभग 14,00,000 हेक्टेयर है। पिछले साल दलहन की बुवाई कम रही थी।

हालांकि इस बीच चने की बुवाई में कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले चने की बुवाई में 2,44,000 हेक्टेयर की कमी आई है। आपको बता दें कि भारत दलहन का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। हमारी यहां करीब-करीब हर घर में दाल खाई जाती हैं। अगर दलहन की पैदावार पर असर पड़ा तो, उस कमी को पूरा करने के लिए हमें इसे दूसरे देशों से आयात करना पड़ेगा। जिसका असर सीधे-सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। हालांकि आयात को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 'पल्सेस मिशन' शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार का ‘Pulse Mission’ पंजाब के किसानों के लिए कैसे महत्वपूर्ण हो सकता है?

दूसरी रबी फसलों की स्थिति

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मोटे अनाज और बाजरा की खेती का कुल क्षेत्रफल 5,52,500 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इसमें ज्वार 2,43,500 हेक्टेयर, मक्का 2,36,700 हेक्टेयर और जौ 62,000 हेक्टेयर है। ये पिछले साल के लगभग बराबर ही है।

तिलहन की कुल बुवाई 9,74,700 हेक्टेयर दर्ज की गई है, जिसमें सरसों प्रमुख फसल बनी हुई है। इस साल सरसों 8,93,000 हेक्टेयर में बोई गई है, जबकि पिछले साल इसका क्षेत्रफल 9,18,300 हेक्टेयर था।

देखें: देश की एक तस्वीर ये भी है

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में रबी की फसलों की स्थिति क्या है?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
mustardnews Potli kheti kisanipulsesRabi cropswheat
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs