News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि
एग्री बुलेटिन

भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चाय निर्यात मूल्य के संदर्भ में 17 प्रतिशत बढ़कर 218.95 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 187.38 मिलियन डॉलर था। ऐसा पारंपरिक खरीद

NP

Pooja Rai·Correspondent·17 Jul 2025· 3 min read

भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि

भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चाय निर्यात मूल्य के संदर्भ में 17 प्रतिशत बढ़कर 218.95 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 187.38 मिलियन डॉलर था। ऐसा पारंपरिक खरीदारों की ओर से चाय की मजबूत मांग के कारण हुआ।

सरकार ने चाय निर्यात को लेकर आंकड़ें जारी किए हैं, जिसके मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चाय निर्यात मूल्य के संदर्भ में 17 प्रतिशत बढ़कर 218.95 मिलियन डॉलर हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अकेले जून महीने में ही चाय का निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 62.76 मिलियन डॉलर की तुलना में 32 प्रतिशत बढ़कर 83.24 मिलियन डॉलर हो गया। रुपये के मूल्य के संदर्भ में, पहली तिमाही के दौरान चाय का निर्यात लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 1,873.72 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही के 1,563 करोड़ रुपये से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। जून में निर्यात का मूल्य 36.5 प्रतिशत बढ़कर 715.09 करोड़ रुपये (523.87 करोड़ रुपये) हो गया।

चाय की कीमतों में उछाल और घरेलू मांग की बात करें तो जनवरी–अप्रैल 2025 में औसत थोक चाय का मूल्य ₹160.5 प्रति किलोग्राम था, जो पिछले वर्ष ₹136.4 था - यह 18% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, असम ऑर्थोडॉक्स चाय की नीलामी दर ₹314 प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

चाय उत्पादन में दक्षिण में 14.38% गिरावट भी दर्ज
साल 2024 में, भारत ने 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जो 2023 में 231.69 मिलियन किलोग्राम रहा - यह लगभग 10% की वृद्धि को दर्शाता है। इसी अवधि में उत्तरी भारत का चाय उत्पादन 9.79% और दक्षिण भारत का 10.11% बढ़ा, जबकि 2025 की पहली तिमाही में उत्तरी भारत में 14.38% का उछाल देखा गया, लेकिन दक्षिण में 14.38% गिरावट भी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें - सरकार ने पशुओं के इलाज के लिए 18 एंटीबायोटिक्स, 18 एंटीवायरल और एक एंटी-प्रोटोज़ोअन पर प्रतिबंध लगाया

ऑर्थोडॉक्स चाय की मजबूत वैश्विक मांग
यूरोप और मध्य पूर्व में ऑर्थोडॉक्स यानी परंपरिक लूज लीफ चाय की मांग तेज बनी हुई है। वहीं, ईरान और इराक में ऑर्थोडॉक्स चाय की मांग साल 2024 में ही उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, ईरान–इस्रराइल तनाव का निर्यात पर बहुत असर नहीं पड़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, ईरान-इस्राइल संघर्ष का कोई नकारात्मक प्रभाव भारत की चाय निर्यात पर नहीं पड़ा है। हाल ही में, ईरान के लिए एक मिलियन किलोग्राम ऑर्थोडॉक्स चाय की खेप माह भर के विलंब के बाद मुंबई बंदरगाह से रवाना हुई है ।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliTEA EXPORTtea productionखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs