News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?
एग्री बुलेटिन

भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं। इनके नाम हैं डीएसआर राइस 100 (कमला) और पूसा डीएसटी राइस 1। किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की द

NP

Jalish·Reporter·05 May 2025· 3 min read

भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?

भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं। इनके नाम हैं डीएसआर राइस 100 (कमला) और पूसा डीएसटी राइस 1।

किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं। इनके नाम हैं डीएसआर राइस 100 (कमला) और पूसा डीएसटी राइस 1। इन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने विकसित किया है। इनकी खासियत है कि, पैदावार में लागत घटेगी और पानी भी बचेगा। इन नई किस्मों को CRISPR-Cas पर आधारित जीनोम-एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल करके विकसित किया गया है, जो विदेशी डीएनए को जोड़े बिना जीव की आनुवंशिक सामग्री में सटीक परिवर्तन करता है। सामान्य फसलों के लिए भारत के जैव सुरक्षा नियमों के तहत SDN 1 और SDN 2 प्रकार के जीनों के जीनोम संपादन को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली में चावल की किस्मों को लॉन्च करने के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने युवा किसानों से आधुनिक और उन्नत खेती की तकनीक अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'जब वैज्ञानिक और किसान मिलकर काम करेंगे, तब खेती में चमत्कार होगा।‘ कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प पूरा हो रहा है, और किसान समृद्धि की ओर बढ़ रहे है। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री जी ने कृषि की चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया था, उन्हीं के शब्दों को प्रेरणा का रूप देते हुए ICAR के वैज्ञानिकों ने नई किस्सों का इजाद कर कृषि क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

चावल का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

इस कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों माइनस 5 और प्लस 10 के फॉर्मूला भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस फॉर्मूले पर काम करना होगा। इसका मतलब है, 5 मिलियन (50 लाख) हेक्टेयर चावल का एरिया कम करना है, और 10 मिलियन (एक करोड़) टन चावल का उत्पादन उतने एरिया में ही बढ़ाना है। इस उद्देश्य से काम करने से जो क्षेत्रफल बचेगा, उसमें दलहन और तिलहन की खेती पर जोर दिया जाएगा।

बासमती चावल का निर्यात

शिवराज सिंह चौहा ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, पौष्टिक उत्पादन बढ़ाने और भारत और दुनिया दोनों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारत को दुनिया की खाद्य टोकरी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी कोशिशों से हर साल 48,000 करोड़ रुपये के बासमती चावल का निर्यात हो रहा है।

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
DSRgenomeicarpusariceShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs