News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में कपास की खेती, Production, Export और Employment पर एक नजर
एग्री बुलेटिन

भारत में कपास की खेती, Production, Export और Employment पर एक नजर

National food security mission के मुताबिक कपास 40-50 मिलियन किसान और व्यापारियों की आजीविका का अहम हिस्सा है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·28 Jun 2025· 3 min read

भारत में कपास की खेती, Production, Export और Employment पर एक नजर

भारत में कपास की खेती, Production, Export और Employment पर एक नजर

National food security mission के मुताबिक कपास 40-50 मिलियन किसान और व्यापारियों की आजीविका का अहम हिस्सा है।

ICAR-CICR के मुताबिक कपास का भारत की GDP में ₹3.2 lakh crore का contribution है। APEDA, 2023-24 के मुताबिक देश के कुल एक्सपोर्ट का 11.8% कपड़ा उद्योग से आता है, जिसकी वैल्यू 46.24 अरब डॉलर है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि गुलाबी सुंडी यानी pink bollworm ने कपास के खेतों को ऐसा जकड़ा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बड़े पैमाने पर इसकी फसलें खराब हुई। जानकारों का कहना है कि, 2008 से शुरू हुआ कीड़ों का प्रतिरोध अब देशभर में फैल चुका है। 2023 में ही महाराष्ट्र में ₹12,000 करोड़ का नुकसान हुआ, और इसका असर सीधा टेक्सटाइल फैक्ट्रियों पर पड़ा।

कपास का रकबा
भारत 12.43 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती करता है, जो वैश्विक कपास क्षेत्र का 37% है, और हम 5.3 मिलियन टन का उत्पादन करते हैं, लेकिन वैश्विक औसत 749 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की तुलना में भारत में इसकी उत्पादकता सिर्फ 426 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। इसका एक बड़ा कारण कपास की फसल में गुलाबी सुंडी यानी pink bollworm का प्रकोप है, जिसकी वजह से अब बड़ी तादाद में किसान कपास की खेती छोड़कर खेती के दूसरे विकल्प की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - कृषि क्षेत्र का उत्पादन वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 29.49 लाख करोड़ रुपये हुआ: रिपोर्ट

पंजाब में बढ़ा रकबा
हालांकि पंजाब से एक अच्छी खबर है। जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव और गुलाबी सुंडी के कारण भारत में खरीफ सीजन की प्रमुख नकदी फसल कपास का उत्‍पादन घट रहा है। वहीं पंजाब में चालू खरीफ सीजन में कपास की खेती में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य और देश दोनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में कपास का कुल रकबा बढ़ाकर 2.98 लाख एकड़ तक हो गया है, जो पिछले साल 2.49 लाख एकड़ था।

कपास के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस साल कपास की खेती का रकबा 20 प्रतिशत बढ़कर 2.98 लाख एकड़ हो गया है। खरीफ सीजन और विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कपास की खेती में फाजिल्का जिला सबसे आगे है, इसके बाद मानसा, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब का स्थान है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसानों को कपास के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी देगी, जिसके तहत 49,000 से अधिक किसान पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में कपास की खेती, Production, Export और Employment पर एक नजर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscotton farmingCOTTON PRODUCTIONkheti kisaniNews PotliPINKWORMpunjabखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs