News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत ने 2024-25 में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया, नए सीजन के लिए जल्दी घोषणा की मांग
एग्री बुलेटिन

भारत ने 2024-25 में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया, नए सीजन के लिए जल्दी घोषणा की मांग

भारत ने 2024-25 मार्केटिंग सीजन में लगभग 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया। इसमें मुख्य रूप से सफेद चीनी, रिफाइंड चीनी और कच्ची चीनी शामिल हैं। सबसे ज्यादा निर्यात जिबूती, सोमालिया, श्रीलंका और अफगानिस

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Oct 2025· 2 min read

भारत ने 2024-25 में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया, नए सीजन के लिए जल्दी घोषणा की मांग

भारत ने 2024-25 में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया, नए सीजन के लिए जल्दी घोषणा की मांग

भारत ने 2024-25 मार्केटिंग सीजन में लगभग 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया। इसमें मुख्य रूप से सफेद चीनी, रिफाइंड चीनी और कच्ची चीनी शामिल हैं। सबसे ज्यादा निर्यात जिबूती, सोमालिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान हुआ। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) ने सरकार से अनुरोध किया है कि 2025-26 के लिए निर्यात कोटा जल्दी घोषित किया जाए और पिछले साल की नीति के अनुसार मिलों में कोटा आवंटन जारी रहे।

भारत में 2024-25 मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025) में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ। इस दौरान कुल 10 लाख टन निर्यात की अनुमति दी गई थी। निर्यात में मुख्य रूप से सफेद चीनी 6.13 लाख टन, रीफाइंड चीनी 1.04 लाख टन, और कच्ची चीनी 33,338 टन शामिल हैं। इसके अलावा, 21,000 टन कच्ची चीनी SEZ में रिफाइनरी को भेजी गई, जिसे "डिम्ड एक्सपोर्ट" माना गया।

मुख्य निर्यात स्थान
सबसे अधिक चीनी जिबूती (1.46 लाख टन), इसके बाद सोमालिया (1.35 लाख टन), श्रीलंका (1.34 लाख टन) और अफगानिस्तान (75,533 टन) भेजी गई।

ये भी पढ़ें - देश में बुवाई, भंडार और पानी की स्थिति संतोषजनक: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

AISTA की सिफारिशें
ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) ने सरकार से अनुरोध किया है कि 2025-26 शुगर मार्केटिंग सीजन के लिए जल्दी से जल्दी निर्यात कोटा घोषित किया जाए। साथ ही, AISTA ने कहा कि कोटा आवंटन और मिलों के बीच विनिमय नीति पिछले साल की तरह ही लागू रहनी चाहिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत ने 2024-25 में 7.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया, नए सीजन के लिए जल्दी घोषणा की मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisugar exportsugar industrysugarcane cultivationखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs