News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ
एग्री बुलेटिन

भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

विशेषज्ञों ने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी खराब हो रही है, इसलिए देश में एक राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति जरूरी है। कई फसलें कीटनाशक अवशेषों के कारण निर्यात में अस्वीकार हो रही हैं। BioAgri 2025 क

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Dec 2025· 3 min read

भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

विशेषज्ञों ने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी खराब हो रही है, इसलिए देश में एक राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति जरूरी है। कई फसलें कीटनाशक अवशेषों के कारण निर्यात में अस्वीकार हो रही हैं। BioAgri 2025 कार्यक्रम में जैविक खेती और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

भारत में पौध स्वास्थ्य और मिट्टी संरक्षण पर काम करने वाले संस्थान NIPHM के महानिदेशक सागर हनुमान सिंह ने कहा कि देश में मिट्टी की सेहत के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनना बहुत जरूरी है, जैसी यूरोप और अमेरिका में है।

कीटनाशकों का हो रहा ज्यादा इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी को भारी नुकसान हुआ है। पौधों की सेहत और इंसानों की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी होती है, इसलिए अब पूरे देश में मिट्टी को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए नीतियां और कार्यक्रम शुरू करने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कीटनाशकों के ज्यादा इस्तेमाल से कई फसलें, खासकर तेलंगाना की मिर्च, विदेशी बाजारों में स्वीकार नहीं की जा रहीं, इसलिए अभी कदम उठाना जरूरी है ताकि भारत की फसलें निर्यात के लिए सुरक्षित रहें।

जैविक परंपरा को फिर से अपनाएँ
BioAgri 2025 कार्यक्रम में कावेरी यूनिवर्सिटी के कुलपति वी. प्रवीन राव ने कहा कि कृषि को टिकाऊ बनाने के लिए सरकारी संस्थानों और जैविक कृषि उद्योग के बीच साझेदारी को और मजबूत करना होगा। BIPA (BioAgri Input Producers Association) के अध्यक्ष जॉन पीटर ने कहा कि जैविक कृषि भारत के लिए नई नहीं है।उन्होंने कहा कि हम आठ दशक पहले जैविक तरीके से खेती करते थे, फिर रासायनिक खेती बढ़ी। अब समय है कि हम अपने जैविक परंपरा को फिर से अपनाएँ।

ये भी पढ़ें - कच्चे कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म की जाए: CAI की अपील

BIPA क्या करती है?
BIPA के महासचिव वेंकटेश देवेनूर ने बताया कि वे अब विदेशों में भी विस्तार की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत श्रीलंका से होगी। इसके लिए Kaveri Agri University के साथ कौशल विकास पर एक समझौता भी किया गया है।BIPA में 100 से अधिक सदस्य कंपनियाँ शामिल हैं जो जैविक कृषि से जुड़ी तकनीक, नवाचार, गुणवत्ता और नीतियों पर काम करती हैं।

नई जैविक तकनीकों पर चर्चा
“Nurturing Nature, Nourishing the Future” थीम पर आयोजित इस दो दिन के सम्मेलन में 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। यहां 40 से अधिक स्टॉल लगे, जिनमें नई जैविक तकनीकों को दिखाया गया। कार्यक्रम में जैविक उत्पाद, नई बायोटेक तकनीक, जलवायु अनुकूल खेती, नीतियों में बदलाव और टिकाऊ कृषि के बाजार से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBioAgri 2025BIPA (BioAgri Input Producers Association)News Potlisoilsoil health
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs