News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत का फल और सब्जी निर्यात 123 देशों तक पहुँचा, 3 वर्षों में 17 नए बाजार भी जुड़े
एग्री बुलेटिन

भारत का फल और सब्जी निर्यात 123 देशों तक पहुँचा, 3 वर्षों में 17 नए बाजार भी जुड़े

देश भर में फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है और उनकी खेती करने वाले किसानों की आय भी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में सप्लाई के साथ-साथ उनके उत्पाद विदेशों में भी निर्यात हो रहे हैं। आँकड़ों

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Feb 2025· 4 min read

भारत का फल और सब्जी निर्यात 123 देशों तक पहुँचा, 3 वर्षों में 17 नए बाजार भी जुड़े

भारत का फल और सब्जी निर्यात 123 देशों तक पहुँचा, 3 वर्षों में 17 नए बाजार भी जुड़े

देशभर में फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है और इनकी खेती करने वाले किसानों की आय भी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में सप्लाई के साथ-साथ किसानों के उत्पाद विदेशों में भी निर्यात हो रहे हैं। आँकड़ों के मुताबिक़ वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का ताजे फल और सब्जियों का निर्यात 123 देशों तक पहुंच गया। पिछले 3 वर्षों में, भारतीय ताजा उपज ने 17 नए बाजारों में प्रवेश किया, जिनमें से कुछ प्रमुख देश ब्राजील, जॉर्जिया, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, चेक गणराज्य, युगांडा, घाना आदि हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी, सक्रिय रूप से बाजार पहुंच की वार्ताओं को आगे बढ़ाने, क्रेता-विक्रेता बैठकों का आयोजन आदि जैसे कई उपायों के माध्यम से हासिल किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है।

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार निर्यात को बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ बनाई और उसपर काम किया जिसका परिणामस्वरूप ही 2019-20 से 2023-24 की अवधि के बीच फलों और सब्जियों के निर्यात की मात्रा में 47.3% की वृद्धि हुई है।
पिछले पांच वर्षों में मात्रा के संदर्भ में 47.30% की वृद्धि हुई है जबकि पिछले पांच वर्षों में मूल्य के संदर्भ में 41.50% की बढ़ोतरी देखी गई है।

पिछले पांच वर्षों में फलों और सब्जियों का निर्यात डेटा

देश: सभी

उत्पाद: ताजे फल और सब्जियां

मूल्य मिलियन अमरीकी डॉलर मेंमात्रा हजार मीट्रिक टन में

उत्पाद2019-202020-212021-222022-232023-242019-202020-212021-222022-232023-24

ताजे फल और सब्जियां1,282.431,342.131,527.631,635.951,814.582,659.483,148.083,376.254,335.683,911.95

स्रोत: डीजीसीआईएस

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक खेती के लिए बहुत उपयोगी है गुड़, गाय का गोबर और छांछ से तैयार किया हुआ यह जैविक खाद

फल सब्ज़ियों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे
उन्होंने बताया कि फल और सब्जियां उगाने वाले प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक हैं।

भारत का विश्व को आम और प्याज का निर्यात (विविधता के अनुसार)

उत्पादप्रकारअमरीकी डॉलर मिलियनमात्रा मीट्रिक टन में

2019-202020-212021-222022-232023-242019-202020-212021-222022-232023-24

आमअन्य आम0.0025.4223.4833.2636.180.0015795.0917448.9017257.2823786.16

केसर0.002.926.914.9711.250.00983.732319.081749.973787.01

अल्फांसो (हापुस)0.006.0810.097.848.680.003195.865994.862829.762673.39

बंगनपल्ली0.001.463.012.003.200.00830.551674.04856.911081.68

चौसा0.000.050.050.030.240.0040.9825.6419.72488.26

लंगड़ा0.000.080.160.120.190.0048.99122.1670.0281.94

दशहरी0.000.090.110.060.170.0049.5075.9234.7075.54

तोतापरी0.000.070.170.200.160.0047.47151.01116.6091.95

मल्लिका0.000.030.090.060.070.0041.4061.1628.8138.17

आम, ताजा/सूखे,56.110.000.000.000.0049658.680.000.000.000.00

कुल आम56.1136.2044.0748.5460.1449658.6821033.5727872.7722963.7732104.10

प्याजअन्य प्याज ताजा - ठंडा0.000.000.000.00434.780.000.000.000.001606683.97

गुलाबी प्याज ताजा - ठंडा0.000.000.000.0038.940.000.000.000.00110755.38

प्याज ताजा - ठंडा324.20378.49460.56561.380.001149896.841578016.571537496.852525258.350.00

कुल प्याज324.20378.49460.56561.38473.721149896.841578016.571537496.852525258.351717439.35

स्रोत: डीजीसीआईएस

नोट:- कमोडिटी के (*) चिह्न वाला आईटीसी एचएस कोड या तो हटा दिया गया है या फिर से आवंटित कर दिया गया है

ये भी पढ़ें - सब्जियों की खेती में बढ़ा किसानों का भरोसा

पिछले तीन वर्षों में नए बाजार तक पहुंच
उन्होंने बताया कि वाणिज्य विभाग नए बाजारों तक पहुंचने के उद्देश्य से बाजार पहुंच वार्ता के लिए कृषि उत्पादों को प्राथमिकता देने में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रहा है। परिणामस्वरूप, भारत ने पिछले तीन वर्षों में निम्नलिखित वस्तुओं में नए बाजार तक पहुंच हासिल की है:

सर्बिया में भारतीय आलू और प्याज

कनाडा में बेबी कॉर्न और ताजा केला

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, सर्बिया और न्यूजीलैंड में अनार छीलकर

इरेडिएशन ट्रीटमेंट के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया में साबुत अनार

निर्यात में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए ये कदम उठाए

भारतीय उत्पादों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करने हेतु कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने बाजार पहुंच वार्ता को तेज करने के उद्देश्य से प्रमुख उत्पादों व प्रमुख देशों की पहचान की है।

लॉजिस्टिक खर्चों को कम करने और बड़ी मात्रा में निर्यात को पूरा करने के लक्ष्य के साथ बागवानी उत्पादों के लिए समुद्री प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन।

सुविधाओं के पंजीकरण और बाजार पहुंच वार्ता के लिए विदेश में भारतीय मिशनों के सहयोग से आयात करने वाले देशों के समकक्ष अधिकारियों के साथ नियमित अनुवर्ती कार्रवाई करना।

कठोर फाइटो-सैनिटरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रेसेब्लिटी सिस्टम की स्थापना और किसान और सुविधा पंजीकरण की एक प्रणाली बनाना।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत का फल और सब्जी निर्यात 123 देशों तक पहुँचा, 3 वर्षों में 17 नए बाजार भी जुड़े

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAPEDAExporthorticulture growthkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs