News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत अब 26 देशों में बढ़ाएगा चावल का निर्यात, मिलेगा ₹1.8 लाख करोड़ का मौका
एग्री बुलेटिन

भारत अब 26 देशों में बढ़ाएगा चावल का निर्यात, मिलेगा ₹1.8 लाख करोड़ का मौका

भारत ने चावल निर्यात बढ़ाने के लिए 26 देशों को संभावित बाजार के रूप में चुना है, जिनमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और अमेरिका शामिल हैं। दिल्ली में 30-31 अक्टूबर को भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Oct 2025· 3 min read

भारत अब 26 देशों में बढ़ाएगा चावल का निर्यात, मिलेगा ₹1.8 लाख करोड़ का मौका

भारत अब 26 देशों में बढ़ाएगा चावल का निर्यात, मिलेगा ₹1.8 लाख करोड़ का मौका

भारत ने चावल निर्यात बढ़ाने के लिए 26 देशों को संभावित बाजार के रूप में चुना है, जिनमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और अमेरिका शामिल हैं। दिल्ली में 30-31 अक्टूबर को भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BRIC) 2025 आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों, निर्यातकों और विदेशी खरीदारों की भागीदारी होगी। सम्मेलन में ₹25,000 करोड़ के निर्यात समझौते होने की संभावना है।

भारत जल्द ही अपने चावल निर्यात (Rice Export) को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। सरकार ने 26 देशों को ऐसे संभावित बाजारों के रूप में चुना है, जहां भारतीय चावल की बड़ी मांग बन सकती है। इनमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। अनुमान है कि भारत इन बाजारों से करीब ₹1.8 लाख करोड़ तक का निर्यात ऑर्डर हासिल कर सकता है।

दिल्ली में होगा "भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 2025"
इन नए बाजारों पर फोकस करने के लिए भारत सरकार अगले हफ्ते दिल्ली में 30-31 अक्टूबर को दो दिनी भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BRIC) 2025 आयोजित करने जा रही है। इसमें दुनिया भर के किसान, निर्यातक, व्यापारी, नीति निर्माता और शोध संस्थान शामिल होंगे।

₹25,000 करोड़ के एमओयू होंगे साइन
भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (IREF) के उपाध्यक्ष देव गर्ग ने बताया कि भारत अब उन देशों पर ध्यान केंद्रित करेगा जहां फिलहाल पाकिस्तान और आयरलैंड जैसे देश चावल का निर्यात करते हैं। गर्ग ने कहा —
“इन देशों में हर साल करीब ₹1.8 लाख करोड़ का चावल आयात किया जाता है। भारत के पास ऐसा चावल है जो इन बाजारों की मांग को पूरा कर सकता है।” सरकार के मुताबिक, इस सम्मेलन के दौरान करीब ₹25,000 करोड़ के निर्यात समझौते (MoUs) साइन होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - यूपी में 1.54 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीद प्रक्रिया तेज

सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस सम्मेलन में 80 से ज्यादा देशों के 1,000 विदेशी खरीदार, करीब 3,000 किसान और एफपीओ, और 2,500 भारतीय निर्यातक व मिलर शामिल होंगे। उद्देश्य है चावल व्यापार में पारदर्शिता, नवाचार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना।

भारत बना वैश्विक चावल उत्पादन में अग्रणी
भारत ने वर्ष 2024–25 में करीब 150 मिलियन टन चावल का उत्पादन किया, जो दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 28% है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2014–15 में औसत उत्पादन 2.72 टन प्रति हेक्टेयर था, जो अब 3.2 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गया है।यह सुधार बेहतर बीज, आधुनिक खेती तकनीक और सिंचाई सुविधाओं की वजह से हुआ है।वित्त वर्ष 2024–25 में भारत ने 20.1 मिलियन टन चावल का निर्यात किया, जिसकी कीमत लगभग $12.95 बिलियन रही।

भारत अब चावल निर्यात में नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी में है। नए बाजारों की पहचान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए भारत का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में वह दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद चावल आपूर्तिकर्ता बने।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत अब 26 देशों में बढ़ाएगा चावल का निर्यात, मिलेगा ₹1.8 लाख करोड़ का मौका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliRice exportखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs