News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार
एग्री बुलेटिन

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बुवाई के लिए किसानों को बीज पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक़ प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान

NP

Pooja Rai·Correspondent·23 May 2025· 2 min read

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बुवाई के लिए किसानों को बीज पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक़ प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. उपलब्ध प्रजातियों में धान बीपीटी-5204, एमटीयू-7029, आईआर-64, पंत धान-24 और पंत धान-26 शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार, 10 वर्ष के अंदर अधिसूचित प्रजातियों- जैसे धआन आईआर-64 और पंत-26 पर कीमत का 50% अनुमान देय है. जबकि 10 वर्ष से अधिक पुरानी प्रजातियों- जैसे बीपीटी-5204, एमटीयू-7029 और पंत-24 पर 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा. किसानों को यह बीज 'सब्सिडी एट सोर्स' योजना के तहत अनुदान काटकर उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत किसान पीओएस मशीन के माध्यम से स्कैन, स्वैप या नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं. कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते निकटतम राजकीय बीज भंडार से अनुदानित बीज पाएं और खरीफ की तैयारी सशक्त बनाएं.

धान की प्रजातिविवरण

बीपीटी-5204उच्च उपज वाली खरीफ धान प्रजाति

एमटीयू-7029जल-प्रतिरोधी एवं उच्च उपज

आईआर-64लोकप्रिय धान प्रजाति

पंत धान-24गुणवत्ता में श्रेष्ठ

पंत धान-26बेहतर सूखा सहनशीलता

ये भी पढ़ें - ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

सीधी बुवाई पर जोर
कृषि विभाग ने निर्देश किया कि बीज भंडार पर उपलब्ध समस्त बीज का रेट/स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रतिदिन लगाने, जिस पर जायज़ धनराशि का उल्लेख भी किया जाएगा. इस बार राज्य में धान उत्पादन के बढ़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीधी बुवाई पर जोर होगा. इसके साथ समय से निवेश करने साथ ही नर्सरी डालने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा. दवाओं का प्रयोग कम करने पर फोकस किया जाएगा.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDSRkheti kisaniNews Potlipaddy farminguttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs