News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बुंदेलखंड: "सरकार ने बिजली दी नहीं और मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया"
एग्री बुलेटिन

बुंदेलखंड: "सरकार ने बिजली दी नहीं और मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया"

भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है और कुसुमा अपने अंधेरे घर में डीजल का दिया जलाकर उजाला तलाश रही हैं। जबसे वो ब्याह कर इस घर में आई हैं यही उनका रोज काम काम है। सिर्फ कुसुमा ही नहीं उनके गांव

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·09 May 2023· 2 min read

बुंदेलखंड: "सरकार ने बिजली दी नहीं और मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया"

बुंदेलखंड: "सरकार ने बिजली दी नहीं और मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया"

भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है और कुसुमा अपने अंधेरे घर में डीजल का दिया जलाकर उजाला तलाश रही हैं। जबसे वो ब्याह कर इस घर में आई हैं यही उनका रोज काम काम है। सिर्फ कुसुमा ही नहीं उनके गांव के तमाम घरों में लगभग ऐसा ही होती है। वो बताती हैं उनकी सास को अंधेरे में काम करने की आदत हो गई है वो कई काम धुप्प अंधेरे में भी कर लेती हैं। कुसुमा कहती है उनका दुर्भाग्य है कि घर से 100 मीटर की दूरी पर 11 हजार बोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरी और गांव में कनेक्शन नहीं है। सिर पर प्लास्टिक का एक कैन रखे और कमर के सहारे पानी से भरे गगरे को थामे कुसुमा के पड़ोस में रहने में रहने वाली एक महिला ने कहा, सुबह-शाम पानी ढोते-ढोते सर घिसा जा रहा है लेकिन बिजली नहीं आ रही है। बिजली आ जाए तो मोटर लगवा लें।

कुसुमा झांसी जिले में मौरियाना गांव में रहती हैं, जो मऊरानापुर तहसील की ग्राम पंचायत कटेरा देहात का एक पुरवा या मजरा है, छोटे गांव को यहां झिरक कहा जाता है। कटेरा देहात ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 310 किलोमीटर है। कटेहा देहात ग्राम पंचायत में 35 मजरे हैं, जिनमें से कुछ में 25 साल पहले तो कुछ में 2 साल पहले तक लाइट पहुंच गई लेकिन जिनमें से 6 मजरे यानि गांव ऐसे हैं जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची है। इनमें से कुछ गांवों के पास से बिजली के तार गुजरे हैं लेकिन गांव के लिए डीपी और ट्रांसफार्मर का इंतजाम नहीं किया गया है। लेकिन कुछ पुरैना समेत कई गांव ऐसे हैं जहां आधा किलोमीटर दूर के गांव में बिजली है, लेकिन उनके यहां नहीं पहुंची।

देखिए आजादी के 75 बाद भी बिजली को तरस रहे झांसी जिले के गांवों की कहानी

बुंदेलखंड के झांसी जिले में कई गांव ऐसे भी हैं जहां पानी की भी व्यवस्था नहीं है। लड़कियों और महिलाओं का पूरा पूरा दिन पानी भरने में बीत रहा है। देखिए वीडियो

News Potli.
Clip & Share
“

— बुंदेलखंड: "सरकार ने बिजली दी नहीं और मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया"

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bundelkhandelectricity suplyjhansiNews Potlino electricityuttar pradesh
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs