News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार किसानों के हित में सोलर, बिजली, बाग़वानी, सिंचाई से जुड़ी बहुत सारी योजनाएँ चला रही है. इसी क्रम में राज्य सरकार ने सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले तालाबों का कायाकल्प करने के लिए 'हर खेत तक

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jan 2025· 2 min read

बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार किसानों के हित में सोलर, बिजली, बाग़वानी, सिंचाई से जुड़ी बहुत सारी योजनाएँ चला रही है. इसी क्रम में राज्य सरकार ने सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले तालाबों का कायाकल्प करने के लिए 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' योजना शुरू की है. इसके तहत राज्य सरकार कृषि विभाग द्वारा किसानों से आवेदन माँगे गये हैं. इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योजना के तहत सरकार तालाब के कायाकल्प के लिए 100 फीसदी अनुदान दे रही है.

बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य चयनित स्थानों पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है. इस योजना के तहत तालाबों के कायाकल्प के लिए 500 फीट लंबाई वाली प्रति इकाई की लागत ₹1.415 लाख निर्धारित की गई है. विज्ञापन के मुताबिक़ इस काम के लिए किसानों से पैसे नहीं लिए जाएंगे. इस योजना को लागू 'पहले आओ, पहले पाओ] की तर्ज पर जिला और वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया
बिहार सरकार के कृषि विभाग इस योजना के तहत 25 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है. डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसान आधिकारिक https://bwds.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

इन 14 जिलों में योजना होगी लागू

जिलाकितने तालाबों के कायाकल्प का लक्ष्य

अरवल20

औरंगाबाद200

बांका50

भागलपुर40

भोजपुर20

बक्सर6

जहानाबाद80

कैमूर50

लखीसराय30

नालंदा90

नवादा210

पटना170

रोहतास50

शेखपुरा44

कुल1060

इस योजना से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए किसान अपने जिले के सहायक निदेशक (शष्य), भूमि संरक्षण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsfarm pondkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs